PM मोदी ने 61,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा- यह विकसित भारत की दिशा में एक कमिटमेंट

PM Modi job letter to Rozgar Mela

PM Modi job letter to Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 18वें रोजगार मेले के अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 61,000 से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया साल उनके जीवन में नई खुशियों और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने इसे संविधान के प्रति दायित्वों और देश में गणतंत्र महापर्व से जोड़ते हुए युवाओं को प्रेरित किया।

Rozgar Mela: रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र, नेशन बिल्डिंग में भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि नियुक्ति पत्र युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भाग लेने का निमंत्रण हैं। यह एक तरह से विकसित और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। देश की युवा शक्ति लगातार नए अवसरों की खोज में है और सरकार भी व्यापार और मोबिलिटी एग्रीमेंट्स के माध्यम से युवाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है।

PM Employement News: रोजगार और निवेश के नए अवसर

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है और विदेशी निवेश के बढ़ते प्रवाह से युवाओं के लिए रोजगार के अनगिनत मौके बन रहे हैं। 2014 के बाद से एफडीआई 2.5 गुना बढ़ा है, जिससे देश में नए उद्योग और रोजगार उत्पन्न हो रहे हैं। डिजिटल मीडिया और क्रिएटर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में भारत एक ग्लोबल हब बन रहा है।

PM Modi job letter to Rozgar Mela: महिला सशक्तिकरण और औद्योगिक विकास

इस अवसर पर 8,000 से अधिक बेटियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। बीते 11 वर्षों में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगभग दोगुनी हुई है। भारत तेजी से मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस के रूप में उभर रहा है, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोटिव उद्योगों में अभूतपूर्व ग्रोथ देखी जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर अब 11 लाख करोड़ से अधिक का है और एक्सपोर्ट 4 लाख करोड़ से अधिक हो गया है।

यह भी पढ़ें: Republic Day पर दिल्ली मेट्रो का स्पेशल शेड्यूल, सुबह 3 बजे से चलेंगी स्पेशल ट्रेन्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।