Dadri Wedding Attack: शादी समारोह में हर तरफ खुशियों का माहौल था लेकिन दबंगो ने इसे मारपीट और चीख पुकार में बदल दिया। बता दें कि दादरी के फतेहपुर गांव से बारात दनकौर के जगनपुर गांव पहुंची थी लेकिन तभी लाठी डंडो से लैस 40 दबंगों ने दूसरे पक्ष पर अचानक जमकर हमला कर दिया। यह हमला इतना हिंसक हो गया था कि किसी को भी तुरंत समझने का मौका नहीं मिला और कई लोग घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में बदमाश लाठी डंडे लेकर पंडाल में घुस गए थे और अचानक हमला कर दिया जिसमें कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए औऱ उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Dadri Wedding Attack

शादी में खुशियों का माहौल अचनाक चीख पुकार और भगदड़ में बदल गया है। दबंगो द्वारा हमले करने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे जिसमें कई लोग घायल हो गए है। दो गुटों के मारपीट के मामले में जमकर लाठी डंडे चले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि कुछ लोग ICU में भर्ती कराए गए है। इस मामले की शिकायत दर्ज कर दी गई है और पुलिस हमलावरो की तलाश कर रही है।
Greater Noida Violence

आपसी रंजिश के कारण दबंगो ने जमकर जानलेवा हमला कर दिया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 5 महीने पहले ही उनके रिश्तेदार,देशराज और देवेंद्र का पडोसी किसान नेता के साथ कहासुनी हुई थी और मामला सुलझाने के लिए गांव में पंचायत भी हुई थी। बस इसी बात का बदला लेने के लिए बदमाश मौके की फिराक में थे और मौके मिलते ही शादी समारोह में हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और दबंगो की तलाश जारी है। इस हमले में लगभग 6 लोगों को गंभीर चोट आई है।


Download Android App
Download iOS App




