Earthquake In World 2026 भूकंप के जोरदार झटकों से एक देश नहीं ब्लकि दुनिया के कई देशों की धरती कांप उठी है। 6 देशों में देर रात भूकंप के जोरदार झटके लगे है जिससे लोग दहशत में आ गए है और यह चिंता का विषय भी बन गया है। मणिपुर, म्यांमार, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, चिली, इंडोनेशिया में देर रात भूकंप के झटके लगे है। इससे पहले भी यहां भूकंप के तेज झटकों का सिलसिला जारी रहा है। सबसे अधिक चिली में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है
Earthquake in Manipur

13 फरवरी, 2026 को सुबह 5:38 बजे मणिपुर के कामजोंग में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका 60 किलोमीटर की गहराई पर आया और रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 मापी गई है। इससे पहले भी यहां भूकंप के झटके लगे थे और केंद्र मणिपुर के उखरुल में स्थित था और यह 25.19° उत्तरी अक्षांश और 94.22° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। (एएनआई)
Earthquake In World 2026: Myanmar Earthquake Today
म्यांमार में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया, भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई पर आया था। एनसीएस ने कहा कि भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.8 मापी गई है। इससे पहले 11 फरवरी को म्यांमार में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 11 किलोमीटर की उथली गहराई थी, जिससे यह क्षेत्र आफ्टरशॉक्स के प्रति संवेदनशील हो गया है।
Earthquake In Afghanistan
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया और यह भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई पर आया था। गुरुवार को इससे पहले अफगानिस्तान में 35 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।
Earthquake In Tajikistan

ताजिकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप 100 किलोमीटर की गहराई पर आया था। X पर एक पोस्ट में, एनसीएस ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 4.2, अक्षांशः 37.81 N, देशांतर: 72.55 E, गहराई: 100 किमी, पर आया है। इससे पहले, 10 फरवरी को, इस क्षेत्र में 108 किलोमीटर की गहराई पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
EQ of M: 4.2, On: 12/02/2026 20:35:18 IST, Lat: 37.81 N, Long: 72.55 E, Depth: 100 Km, Location: Tajikistan.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/81N3VfyaAy— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) February 12, 2026
Earthquake In Chile

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान के अनुसार, चिली में 58 किलोमीटर की गहराई पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 58 किलोमीटर की गहराई पर आया था। जोरदार झटके के बाद दहशत का माहौल बन गया है लेकिन किसी भी जान-माल के हानी की सूचना नहीं है।
Earthquake In Indonesia
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान के अनुसार, इंडोनेशिया में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया और भूकंप 115 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बता दें कि इंडोनेशिया भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, चक्रवात, बाढ़, भूस्खलन और सूखे सहित कई प्राकृतिक आपदाओं के खतरे में है। प्रशांत महासागर के अग्नि-वलय पर स्थित और तीन सक्रिय विवर्तनिक प्लेटों के प्रतिच्छेदन पर होने के कारण, यह देश महत्वपूर्ण भूकंपीय और ज्वालामुखी गतिविधियों के प्रति संवेदनशील है। इंडोनेशिया चरम मौसम संबंधी घटनाओं के प्रति संवेदनशील है, और प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम, प्रभाव और घटना में वृद्धि होने की आशंका है।
ALSO READ: Sudan में नाव पलटने से 15 लोगों की मौत, 4 लोग अभी लापता


Download Android App
Download iOS App




