Boat Capsizes in Northern Sudan: उत्तरी सूडान में एक नाव नील नदी प्रांत के तैबा अल-खवाद और देइम अल-कराई गांवों के बीच पलट गई, जिसमें 27 से अधिक यात्री सवार थे। नाव में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। ऊंची लहरों के कारण नाव पलटी और 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अभी लापता हैं और आठ को बचा लिया गया।
Rescue Efforts and Community Response: कैसे हुआ ये हादसा?
नाव पलटने के तुरंत बाद नागरिक सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला। ‘सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क’ ने हादसे की पुष्टि की और स्थानीय लोगों और सिविल डिफेंस फोर्स को बाकी लापता यात्रियों की तलाश जारी रखने का निर्देश दिया।
Safety Concerns and Calls for Action: रेस्क्यू शुरू (Boat Capsizes in Northern Sudan)
संगठन ने नदी परिवहन की कमजोरियों और बेसिक सेफ्टी स्टैंडर्ड की कमी पर चिंता जताई। अधिकारियों से विशेष रेस्क्यू टीम और आधुनिक तलाशी उपकरण लगाने की अपील की गई। साथ ही, भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए नदी सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें:7 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा, जानें Bihar-Delhi-पहाड़ों का ताजा हाल






















