7 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा, जानें Bihar-Delhi-पहाड़ों का ताजा हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 12 Feb: देश का मौसम इन दिनों काफी बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल और कुछ जगहों पर कोहरा लोगों की रफ्तार धीमी कर रहा है। दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं 12 फरवरी का मौसम का हाल। Delhi Weather: दिल्ली में मौसम मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और राजधानी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10-11 डिग्री…

Aaj Ka Mausam 12 Feb: देश का मौसम इन दिनों काफी बदल रहा है। कभी धूप तो कभी बादल और कुछ जगहों पर कोहरा लोगों की रफ्तार धीमी कर रहा है। दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 13 और 16-17 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं 12 फरवरी का मौसम का हाल।

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा और राजधानी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10-11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि शुक्रवार को कुछ इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जिससे सुबह-शाम यात्रा करने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है।

Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम

उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। सुबह निकलते समय थोड़ा अतिरिक्त समय रखना बेहतर रहेगा।

Bihar Weather: बिहार में कोहरे की संभावना

बिहार में भी आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन करीब 10 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी है, जिससे ट्रैफिक और रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 12 फरवरी को बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 फरवरी को फिर से बारिश शुरू हो सकती है। दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के कारण 13 और 16-17 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam 12 Feb: जम्मू-कश्मीर में बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में 12 फरवरी को बारिश की संभावना है। जम्मू, श्रीनगर, कठुआ, उधमपुर, पुंछ और डोडा जिलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

Red Alert:  रेड अलर्ट वाले राज्य

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 फरवरी से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है, जो 13 और 16 फरवरी को भी अलग-अलग इलाकों में जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi में बढ़ा तापमान, कश्मीर में बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का Alert; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।