Kanpur लैंबॉर्गिनी हादसे में बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार; जानें घटनास्थल की पूरी सच्चाई

Shivam Mishra arrested

Shivam Mishra arrested: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लग्जरी लैंबॉर्गिनी कार हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। शिवम, शहर के तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के पुत्र हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब हादसे से जुड़े CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत सामने आए। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि जांच और उपलब्ध CCTV फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि हादसे के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था।

Kanpur Lamborghini crash: क्या है पूरा मामला?

बता दें कि कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने उसे गुरुवार को कानपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Shivam Mishra arrested: पुलिस अधिकारी ने घटना पर क्या कहा?

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई थीं। सूचना मिली थी कि शिवम मिश्रा कानपुर में मौजूद है। इसके बाद टीमें सक्रिय हुईं और उसे हिरासत में लेकर अदालत में प्रस्तुत किया गया। मामले में आगे की विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि रविवार दोपहर ग्वालटोली क्षेत्र स्थित वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पहले ऑटो और बुलेट से टकराई, फिर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में वाहन सवारों समेत कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया।

Shivam Mishra Lamborghini Crash News: घटनास्थल की पूरी सच्चाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंबॉर्गिनी के पीछे चल रही एक अन्य कार से आए सुरक्षाकर्मियों ने चालक को निकालने का प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान कार का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की ओर से दौरा पड़ने के कारण हादसा होने का दावा किया गया था, हालांकि पुलिस जांच में पाया गया है कि घटना के समय कार शिवम मिश्रा ही चला रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: ‘रेड में 12 करोड़ की लग्जरी घड़ियां, 7 करोड़ के गहने…’, कौन हैं 200 करोड़ के मालिक KK Mishra? जिनके बेटे शिवम ने Lamborghini से मचाया तांडव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।