बड़ा झटका! रूस में बैन हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 10 करोड़ यूजर्स किए गए ब्लॉक

Social Media Banned in Russia

Social Media Banned in Russia:टेलीग्राम पर रोक लगाने के बाद रूस ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पुतिन सरकार ने व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे कई विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोक लगा दी है। इस फैसले से करीब 10 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सरकार ने कहा है कि अब देश के लोगों के लिए एक देसी सोशल नेटवर्किंग ऐप शुरू किया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए उठाया गया है, ताकि उनका निजी डेटा लीक न हो और सुरक्षित रहे।

Vladimir Putin News: जल्द ही लॉन्च होंगे लोकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स

Social Media Banned in Russia
Vladimir Putin News (Image- Social Media)

आपको बता दें कि रूस की पुतिन सरकार लोकल सोशल नेटवर्किंग साइट का ट्रायल पूरा कर चुकी है और जल्द ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि अब जो लोकल मैसेजिंग और एंटरटेनमेंट ऐप आएंगे, वे ज्यादा सुरक्षित होंगे और देसी तकनीक पर आधारित होंगे। इससे लोगों का पर्सनल डेटा लीक नहीं होगा और उनकी प्राइवेसी भी बनी रहेगी। इसलिए विदेशी सोशल नेटवर्किंग साइट का डाेमेन ही देश के राष्ट्रीय डोमेन नेम सिस्टम (DNS) से हटा दिया गया है।

Social Media Ban in Russia: रूस में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगा बैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुतिन सरकार ने न सिर्फ अमेरिका के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म बल्कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों पर भी रोक लगाई है। सरकार ने व्हाट्सऐप, यूट्यूब और इंस्टाग्राम के अलावा BBC, Deutsche Welle, Radio Free Europe, Radio Liberty, गुमनाम Tor ब्राउजर को भी ब्लॉक किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने सभी इंटरनेट प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि वे अब नेशनल डोमेन नेम सिस्टम का ही इस्तेमाल करेंगे। देश के ‘सॉवरेन इंटरनेट’ कानून के तहत यह अनिवार्य किया गया है। साल 2021 में Google DNS समेत अन्य DNS का इस्तेमाल बैन किया गया था।

इन देशों में बैन हो चुका सोशल मीडिया

Social Media Banned in Russia
Social Media Banned (Image- Social Media)

रूस की पुतिन सरकार ने तो पूरा सोशल मीडिया बैन कर दिया है, लेकिन डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चो के लिए सोशल मीडिया बैन किया है। स्पेन की सरकार ने भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंधी लगाने का ऐलान किया है। वहीं भारत में भी अब बच्चों और नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठने लगी है, क्योंकि इससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Sudan में नाव पलटने से 15 लोगों की मौत, 4 लोग अभी लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।