Bangladesh Elections 2026: वोटिंग से पहले एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या, जिहादियों ने हाथ-पैर बांधकर, चाकुओं से गोदा

Bangladesh election Hindu youth murder

Bangladesh election Hindu youth murder: बांग्लादेश के आम चुनाव से एक दिन पहले, 11 फरवरी को एक और हिंदू युवक का शव मिलने की खबर सामने आई है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, मौलवीबाजार के कमालगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 वर्षीय युवक रतन साहूकार का शव बरामद किया गया, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। कमालगंज पुलिस थाना के प्रभारी अब्दुल अवल ने पुष्टि की कि रतन चम्पारा चाय बागान में काम करता था और इस्लामपुर यूनियन से संबंधित था।

Bangladesh Latest News: जिहादियों ने क्यों बनाया निशाना?

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा का एक और ताजा मामला सामने आया है। बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले में एक 28 साल के हिंदू शख्स की लाश मिली, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। यह घटना अहम आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले की है। पहले भी कई बार बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जाहिर की गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पहले से तनावपूर्ण राजनीतिक माहौल के बीच चुनाव से जुड़ी हिंसा की संभावना को लेकर अल्पसंख्यक समुदायों में नई चिंताएं बढ़ गई हैं।

Bangladesh Police ने दी जानकारी

पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतक की पहचान रतन शुवो कर के रूप में हुई है, जो इस्लामपुर यूनियन के तहत चंपारा टी गार्डन में काम करता था। जब उसका शव मिला, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे चाय के बागान के अंदर रतन का शव देखा और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी। रतन इसी चाय बागान में काम करता था।

Bangladesh News: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

रिपोर्ट के अनुसार, चश्मदीदों के बयानों से पता चला है कि रतन के शरीर पर चोट के कई निशान थे और वह खून से लथपथ हालत में मिला था। साथ काम करने वाले एक आदमी ने आरोप लगाया कि उसे शायद किसी दूसरी जगह मारा गया होगा और बाद में शव को लाकर चाय बागान में फेंक दिया गया होगा। हालांकि, यह सब केवल दावा है। अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या चुनावी माहौल को लेकर की गई ये हत्या?

डेली स्टार की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कुछ लोगों को संदेह है कि यह हत्या मौजूदा चुनावी माहौल से जुड़ी हो सकती है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है, जिससे इन दावों को सत्यापित किया जा सके। फिर भी, इस घटना ने स्थानीय लोगों में डर को बढ़ा दिया है। बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट से बात करते हुए रतन कर के बड़े भाई, लक्ष्मण कर ने कहा कि मंगलवार रात से परिवार उसे ढूंढ रहा था।

Bangladesh election Hindu youth murder: मृतक के भाई लक्ष्मण ने खोले कई राज

घटना पर दुख जाहिर करते हुए लक्ष्मण ने कहा, “सुबह, हमें बताया गया कि उसका शव बगीचे में पड़ा है। हम वहां गए और उसकी पहचान की। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।” वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत की सही वजह पता करने के लिए शव ऑटोप्सी के लिए भेजा गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि हत्या का कारण पता करने के लिए डिटेल्ड जांच शुरू की गई है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या का चुनाव प्रक्रिया से कोई कनेक्शन था या यह किसी और मकसद से की गई थी। अभी तक, अधिकारियों ने मौत के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: Bangladesh चुनाव से पहले Hindu व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर शव दुकान के बाहर फेंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।