Bangladesh Election 2026 LIVE: वोटिंग शुरू, 299 सीटों पर किसका पलड़ा भारी?

Bangladesh Election 2026 LIVE

Bangladesh Election 2026 LIVE: बांग्लादेश में गुरुवार को संसदीय चुनाव जारी हैं। देशभर में 42,779 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और नई सरकार का स्वरूप सामने आएगा। यह चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 साल के शासन के लगभग 18 महीने बाद हो रहा है। साथ ही, 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव के साथ 84-पॉइंट रिफॉर्म पैकेज पर रेफरेंडम भी हो रहा है।

Bangladesh Election 2026: मतदाता और महिला भागीदारी

बांग्लादेश में कुल 127 मिलियन पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें लगभग 44 प्रतिशत की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच है। 127.7 मिलियन वोटर्स में से 62.88 मिलियन महिलाएं हैं। इस बार करीब 2.7 मिलियन महिलाओं ने पहली बार वोट देने के लिए पंजीकरण कराया है, जो पुरुषों की तुलना में अधिक है। बावजूद इसके, उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या कम है। कुल 83 महिला उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रही हैं, जो कुल उम्मीदवारों का लगभग चार प्रतिशत है।

Bangladesh Voting Day: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चुनाव प्रक्रिया के दौरान देशभर में लगभग 9,58,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए 1,00,000 से अधिक सेना के जवान भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इससे चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा।

Bangladesh Election 2026 LIVE: प्रमुख पार्टियों और उम्मीदवार

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के बीच है। शेख हसीना की अवामी लीग को चुनावों से बैन कर दिया गया है। बीएनपी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उन्होंने नौकरियों, कानून-व्यवस्था और बोलने की आजादी जैसे वादों के जरिए जनता को लुभाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: Bangladesh चुनाव से पहले Hindu व्यापारी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर शव दुकान के बाहर फेंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।