केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह का बयान, पर्यावरण संरक्षण के लिए चलायें अभियान

Summary :

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, शिवराज सिंह ने की जन भागीदारी की अपील

देश में पर्यावरण को बचाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है, उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए लोगों को पर्यावरण के मुद्दों के बारे में शिक्षित करने के लिए एक अभियान चलाने का सुझाव दिया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा की आज, पृथ्वी खतरे में है। अगर पर्यावरण बिगड़ता रहा – तो आज सवाल यह है कि क्या पृथ्वी आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने योग्य रहेगी। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए एक अभियान चलाने की जरूरत है। हमें उपदेश देने की जरूरत नहीं है बल्कि दूसरों को प्रेरित करने के लिए कुछ करने की जरूरत है।

अधिक से अधिक लगाएं पौधे
केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मैंने हर दिन पौधे लगाने का संकल्प लिया है। 19 फरवरी 2021 के बाद, कोई भी दिन ऐसा नहीं बीता जब मैंने एक पौधा नहीं लगाया हो। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, हम सभी को इस स्थिति से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे। हम पराली जलाने पर किसानों को दोष देते थे। लेकिन इसके लिए हर कोई जिम्मेदार है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में एक पेड़ लगाया और कहा की हर दिन एक पेड़ लगाने की शपथ के तहत, आज नई दिल्ली में एक पेड़ लगाया गया। आपको भी धरती को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पेड़ लगाने चाहिए।

दिल्ली में प्रदूषण
दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को वायु प्रदूषण के स्तर में एक और उछाल के बीच दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत चरण 3 के प्रतिबंध लगाए। दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने क्षेत्र के अधिकारियों को स्थिति को और खराब होने से बचाने के लिए चरण 3 के तहत निर्धारित प्रतिबंधों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया। स्टेज 3 के तहत, दिल्ली और आस-पास के एनसीआर जिलों में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल कारों का उपयोग प्रतिबंधित है। स्टेज 3 में दिल्ली में बीएस-IV या उससे पुराने मानकों वाले गैर-ज़रूरी डीजल से चलने वाले मध्यम मालवाहक वाहनों पर भी प्रतिबंध है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।