UP: शहतूत के पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप

Summary :

Etah News: एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हतसारी बिल्सड मार्ग पर शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटका मिला है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो महिला का शव पेड़ पर लटका देखा। गांव के लोगों ने सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है । मृत महिला की पहचान चांदनी पत्नी तपन उम्र 25 वर्ष निवासी हतसारी के रूप में हुई हैं।सूचना के बाद थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार…

Etah News: एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हतसारी बिल्सड मार्ग पर शहतूत के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटका मिला है। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले तो महिला का शव पेड़ पर लटका देखा। गांव के लोगों ने सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है ।

मृत महिला की पहचान चांदनी पत्नी तपन उम्र 25 वर्ष निवासी हतसारी के रूप में हुई हैं।सूचना के बाद थाना प्रभारी अलीगंज राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शहतूत के पेड़ से लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के विलसड़ मार्ग पर गांव निकलते ही एक समर्सिबल पर लगा हुआ है। शहतूत के पेड़ पर लगभग 25 वर्षीय महिला का मृत अवस्था मे शव जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई फिलहाल घटना स्थल पर गांव बालों का तांता लगा हुआ । महिला के पिता मलखान सिंह निवासी नगला हर नगर जनपद मैनपुरी ने मृतका की पहचान की है उन्होंने बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उन्होंने हतसारी के रहने वाले एक युवक के साथ अपनी बेटी का हिंदू रीति रिवाज के तहत विवाह किया था।

समधी ने दी बेटी की मौत की खबर

मृत विवाहिता के पिता मलखान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके समधी का सुबह फोन कॉल गया था कि आपकी बेटी घर से निकल गई है पेड़ पर मृत अवस्था में लटकी मिली है किसी भी तरीके का कोई विवाद नहीं है। तीन दिन पहले ही मैं बेटी की ससुराल ग्राम हतसारी घूमने आया था।

यह भी पढ़ें: तंबौर में टप्पेबाजी का पर्दाफाश, 15 शातिर गिरफ्तार, 6 लाख 57 हजार 500 रुपये नकद बरामद

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।