Lakme Fashion Week 2026: सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक पूरी वाइब हैं। लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने अपनी वाइब के साथ एफर्टलेस स्वैग, कूल अंदाज़ और जबरदस्त स्टेज प्रेज़ेंस से अपने रैंप वॉक को एक यादगार पल में बदल दिया।
पूरे कॉन्फिडेंस और अपने बेफिक्र सिग्नेचर स्टाइल के साथ रैंप पर उतरते ही सिद्धांत ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेकिन इस मोमेंट को खास बनाने वाली बात थी उनका अपने ही बनाए हुए ट्रैक पर वॉक करना, जिसने इस पूरे शो में एक पर्सनल और थोड़ा रेबेलियस टच जोड़ दिया।
Lakme Fashion Week 2026: Siddhant Chaturvedi ने लैक्मे फैशन वीक में दिखाया दमदार स्वैग

रैंप उस वक्त सिर्फ रैंप नहीं रहा, बल्कि उनका अपना स्टेज बन गया। हर कदम के साथ उन्होंने एटीट्यूड, रिदम और वो रॉ एनर्जी दिखाई, जो उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। ये सिर्फ फैशन नहीं था, ये एक पूरी वाइब थी। बोल्ड और कंटेम्पररी आउटफिट में नजर आए सिद्धांत ने सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि अपनी प्रेज़ेंस भी शानदार तरीके से पेश की, एक ऐसी प्रेज़ेंस जो एफर्टलेस, कॉन्फिडेंट और पूरी तरह से कूल थी।
गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी अपने दमदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस की सीमाओं को लगातार तोड़ते जा रहे हैं, और लैक्मे फैशन वीक में उनके सदाबहार अंदाज़ने इस बात को साबित कर दिया है।
Siddhant Chaturvedi ने दिखाया GenZ स्टाइल

अपने बोल्ड और मॉडर्न आउटफिट में सिद्धांत ने एक अलग ही फैशन स्टेटमेंट दिया। उनका लुक न सिर्फ स्टाइलिश था, बल्कि उसमें एक सहजता भी थी, जो आज के युवाओं को काफी आकर्षित करती है। उन्होंने यह दिखाया कि स्टाइल का मतलब केवल महंगे कपड़े पहनना नहीं, बल्कि उसे आत्मविश्वास के साथ कैरी करना भी होता है। उनकी मौजूदगी में एक खास तरह की कूलनेस थी, जो बिना किसी कोशिश के ही नजर आ रही थी।
वहीं दूसरे लुक में सिद्धांत का अंदाज थोड़ा क्लासी और शार्प दिखा, जहां उन्होंने ऑफ-व्हाइट को-ऑर्ड सेट के साथ एक स्टाइलिश जैकेट पहनी, जिस पर कई तरह के बैज और पिन लगे थे। इस आउटफिट के साथ सनग्लासेस और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके लुक को और एलिगेंट बना दिया। दोनों ही लुक्स में उनका कॉन्फिडेंस और एटीट्यूड साफ नजर आया, जिसने उनके पूरे रैंप वॉक को और भी दमदार बना दिया।


Download Android App
Download iOS App




