मेक्सिको में फेमस इन्फ्लुएंसर Valeria Marquez की गोली मारकर हत्या

Summary :

वलेरिया मार्केज की मौत से फैंस में शोक और आक्रोश

मेक्सिको में फेमस इन्फ्लुएंसर वलेरिया मार्केज की टिकटॉक लाइव स्ट्रीम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। 23 वर्षीय वलेरिया के फैंस इस घटना से शोक और गुस्से में हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस हत्या के पीछे हिंसा, हमलावर के साथ संबंध और यौन शोषण के तार जुड़े हो सकते हैं।

मेक्सिको में एक युवा इन्फ्लुएंसर की टिकटॉक लाइव स्ट्रीम के दौरान गोली मारने से हड़कंप मच गया। जहां फेमस इन्फ्लुएंसर और मॉडल वलेरिया मार्केज ने सिर्फ 23 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दरअसलर मॉडल वलेरिया मार्केज टिकटॉक लाइव स्ट्रीम कर रही थी इसी दौरान हमलावरों ने वलेरिया मार्केज पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई। मेक्सिको के अधिकारी के अनुसार इस हत्या के मामले में हिंसा, हमलावर के साथ संबंध और यौन शोषण के तार जुड़े हो सकते है। वहीं दूसरी तरफ वलेरिया मार्केज की मौत के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई साथ ही उनके फैंस भी इस मौत की खबर के बाद शौक हो गए है।

लाइव स्ट्रीम में गोली मारकर हत्या

मॉडल वलेरिया मार्केज की मौत से पहले वह टिकटॉक की लाइव स्ट्रीम पर सामने आई थी जहां उन्हें हाथ में खिलौने लेते हुए देखा गया था। इसी दौरान वलेरिया मार्केज को कहते हुए देखा गया था कि वह आ रहे है…इसके बाद लाईव स्ट्रीम को म्यूट करके कुछ जवाब भी दिया गया था। इसी कुछ समय बाद वलेरिया मार्केज की गोली मारकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि जिस व्यक्ति ने गोली मारी थी उसी ने वलेरिया मार्केज का लाईव स्ट्रीम को बंद किया था और हमलावर का चेहरा भी लाईव स्ट्रीम में सामने आया था।

2 लाख से अधिक फॉलोवर्स

मॉडल वलेरिया मार्केज फेमस इन्फ्लुएंसर थी और सोशल मिडिया में 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स है। बता दें कि मॉडल वलेरिया के सिर और छाती में गोली मारी गई थी। इस हत्या के बाद उनके फैंस सोशल मिडिया में दुख जता रहा है साथ ही गुस्सा भी जाहिर कर रहे है। अचानक से मॉडल वलेरिया की मौत होना उनके फैंस के लिए काफी दुखदायक है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।