FIR on Maulana Abdullah Saleem: बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस बयान के विरोध में शनिवार को बलरामपुर BJP जिलाध्यक्ष तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के 83 थानों में भी मौलाना के खिलाफ अलग-अलग तहरीर दी गई हैं। वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रूपये इनाम देने की घोषणा की। लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने पुतला दहन कर उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
मौलाना पर 21 लाख रुपये का इनाम
प्रधानमंत्री मोदी के शहर वाराणसी में इस टिप्पणी को लेकर लोगों में गुस्सा देखा गया। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गोरखनाथ मठ में जमा हुए और जुलूस निकालते हुए मैदागिन चौराहे पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम की तस्वीर वाले पुतले को चप्पलों और लाठियों से पीटा और फिर उसे जला दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यह भी ऐलान किया कि जो कोई भी मौलाना का सिर काटकर लाएगा, उसे 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
चार दिनों के अंदर मौलाना की गिरफ्तारी की मांग
राजधानी लखनऊ के अटल चौराहे पर भी विरोध प्रदर्शन की आंच पहुंच चुकी है। अनुराग तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की माता के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले चार दिनों के अंदर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे लखनऊ में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल जेल भेजने की मांग की है।
83 थानों में शिकायतें दर्ज
मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। बलरामपुर में दर्ज एफआईआर के अलावा, प्रदेश के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और बीजेपी पदाधिकारी मिलकर 83 थानों में शिकायतें दर्ज करा चुके हैं। लोगों का कहना है कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले इस मौलाना को ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस प्रशासन अब विभिन्न जिलों से मिली तहरीरों के आधार पर मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रहा है।


Download Android App
Download iOS App




