Firing in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है। अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी कि उसने हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना कर दिया था। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि घटना के बाद बरोही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Firing in Madhya Pradesh
बरोही थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर विवाद हुआ था। असल में भिंड जिले के कलेक्टर की ओर से यह आदेश था कि वाहन चालक के पास हेलमेट न होने पर पेट्रोल न दिया जाए। इसी कारण से बिना हेलमेट पहने पेट्रोल देने से पंप कर्मचारियों ने मना कर दिया।

Firing in Petrol Pump
बाइक सवार कुछ युवक इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक पेट्रोल पंप से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी बीच, पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह को दाहिने हाथ में गोली लग गई। घायल अवस्था में तेज नारायण को अस्पताल ले जाया गया।
CCTV Check
बरोही थाना के ASI बाबू सिंह जादौन ने कहा कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के मालिक को गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। CCTV खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।
ALSO READ: “न बिहार और न ही देश बर्दाश्त करेगा”, पीएम मोदी के खिलाफ “अपशब्दों” पर भड़के CM मोहन यादव


Download Android App
Download iOS App




