संत कबीरनगर : उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने कथित रूप से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जंगल कला गांव निवासी 19 वर्षीय विकास निषाद की छह वर्षों से पड़ोसी गांव मुसहरा की एक युवती से प्रेम संबंध थे। सोमवार रात युवती ने विकास को फोन कर अपने घर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ में लगभग छह घंटे बिताए, इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
झगड़े के बाद, युवती पर आरोप है कि उसने ब्लेड से विकास के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में विकास किसी तरह घर पहुंचा और पांच घंटे तक खून रोकने की कोशिश करता रहा। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, विकास को अत्यधिक रक्तस्राव के कारण ब्लड चढ़ाना पड़ा। तीन घंटे तक खून रुकने के बाद युवक को होश आया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक की मां ने युवती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “वह लड़की लंबे समय से मेरे बेटे के पीछे पड़ी थी। उसी ने उसे रात में अपने घर बुलाया और फिर सुबह हमला कर दिया। उसने मेरे बेटे की जान खतरे में डाल दी।”
इस पूरे मामले पर खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस उचित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू करेगी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। प्रेम संबंधों में आए ऐसे हिंसक मोड़ ने एक बार फिर से रिश्तों की जटिलता और ट्रैजेडी को उजागर किया है।


Download Android App
Download iOS App



