मध्य प्रदेश के लिए जापान के निवेशकों से मिल रहें है प्रस्ताव: CM मोहन यादव

Summary :

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होगा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राज्य के लिए निवेश की तलाश में जापान की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान CM मोहन यादव निवेशकों से चर्चा कर रहें है। सीएम मोहन यादव ने ओसाका में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर एक संवादात्मक सत्र में भाग लिया और उद्योगपति को 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि उन्हें जापानी निवेशकों से “अच्छी प्रतिक्रिया” मिली है और प्रस्ताव भी मिले हैं।

जापान के कई शहरों में रोड शो

सीएम मोहन यादव जापान यात्रा में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए यहां आए हैं साथ ही  जापान के कई शहरों में रोड शो भी कर रहे हैं। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो) कोबे के महानिदेशक हिदेकी शो ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी प्रकार के उद्योगों के लिए कई तरह की संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश में खनन, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल से लेकर सभी तरह के उद्योग मौजूद हैं। जेट्रो कोबे के मुख्य निदेशक एमी तेशिमा ने मध्य प्रदेश के चिकित्सा उद्योग का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में बहुत आशाजनक निवेश क्षेत्र है।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित

मध्य प्रदेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए सीएम यादव ने कहा कि एक तरफ हीरे और सोने की खोज की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ लोहे और एल्युमीनियम का भी खनन किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि वह भारतीय मूल के लोगों से मिलने कोबे शहर पहुंचे थे और वहां उन्हें वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आमंत्रित किया है। बता दें कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होगा। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश के निवेश माहौल और औद्योगिक बुनियादी ढांचे पर प्रकाश डालना तथा संभावित सहयोग के लिए अनेक अवसर प्रदान करना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।