अच्छी और सस्ती दवाई, लोगों ने जन औषधि परियोजना को सराहा

Summary :

प्रयागराज में जन औषधि केंद्रों ने कम दाम पर दी गुणवत्तापूर्ण दवाइयां

देश के दूसरे शहरों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी ‘पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना’ के तहत जन औषधि केंद्रों पर बाजार की तुलना में कम दाम पर जेनरिक दवाइयां मुहैया कराई जा रही हैं। इससे गरीबों की जेब पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम हुआ है। इन दवाओं की गुणवत्ता भी अच्छी है। खरीददारों ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

इस जन औषधि केंद्र के संचालक प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में लाखों लोग योजना के तहत लाभान्वित हो रहे हैं। लोगों को अपार खुशी और आनंद महसूस हो रहा है क्योंकि यहां एक जन औषधि केंद्र खुला है, जिसमें 50 से 90 प्रतिशत की छूट पर दवाइयां उपलब्ध हैं। मैं इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, और मैं भगवान का भी शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे इस नेक काम का हिस्सा बनने का मौका दिया।

Jan Aushadhi Diwas 2025: CM रेखा गुप्ता ने जन औषधि केंद्र पर लाभार्थियों से की मुलाकात

जन औषधि केंद्र से दवा ले रहे बृजेश मिश्रा ने कहा कि दवाइयां काफी सस्ती मिल रही हैं। निजी मेडिकल स्टोर की तुलना में यहां की दवाइयां गुणवत्तापूर्ण हैं। गरीब के लिए यह योजना एक वरदान है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना नवंबर 2008 में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा केंद्रीय फार्मा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सहयोग से लॉन्च किया गया था। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र नामक समर्पित दुकानों के माध्यम से जनता को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही जेनेरिक दवाओं के लाभों के बारे में जनता को शिक्षित करना, इस बात पर जोर देना कि सस्ता होना गुणवत्ता से समझौता नहीं है, इसका मुख्य उद्देश्य है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.