‘दौड़कर मारी गोली, शरीर पर चाकू से किए 20 वार…’, गोरखपुर में पूर्व पार्षद को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Summary :

Gorakhpur Former Councilor Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह कुछ बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। Gorakhpur Former Councilor Murder Case: सुबह की सैर बनी आखिरी सफर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। वे अभी अपने घर से करीब 500 मीटर…

Gorakhpur Former Councilor Murder Case: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह कुछ बदमाशों ने पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है।

Gorakhpur Former Councilor Murder Case: सुबह की सैर बनी आखिरी सफर

Gorakhpur Former Councilor Murder Case
Gorakhpur Former Councilor Murder Case (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। वे अभी अपने घर से करीब 500 मीटर ही दूर पहुंचे थे कि तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब 6 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। खतरा भांपते ही उन्होंने खुद को बचाने के लिए दौड़ लगाई और लगभग 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया।

पहले गोली, फिर चाकुओं से हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले उन पर गोली चलाई। इसके बाद भी जब वे संतुष्ट नहीं हुए तो उन्होंने चाकू से हमला शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनके सीने और चेहरे पर कई बार वार किए। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया और तब तक नहीं रुके जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाके में तनाव और हंगामा

घटना की खबर फैलते ही परिवार के लोग और स्थानीय निवासी आक्रोशित हो उठे। गुस्साई भीड़ ने बरगदवा चौराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। इस कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Gorakhpur Former Councilor Murder Case: पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की। जब भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और यातायात बहाल किया गया।

Gorakhpur Former Councilor Murder Case: पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

Gorakhpur Former Councilor Murder Case
Gorakhpur Former Councilor Murder Case (Source: Social Media)

घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब तक 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bareilly Crime News: बरेली में पंचायत बनी खूनी आखाड़ा! दामाद ने सास और साले पर चाकू से हमला कर ले ली जान, जानें पूरा मामला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।