Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा में नहीं रहेगी कोई कमी, नोट कर लें संपूर्ण सामग्री लिस्ट

Summary :

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List In Hindi: चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव साधना और मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना का पर्व है। इस उत्सव का शुभारंभ घटस्थापना के साथ होता है, इसके बिना पूजन अधूरा रहता है। इसके साथ ही माता की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है और भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार नौ दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रखते हैं। इन सभी पवित्र अनुष्ठानों को पूर्ण निष्ठा और विधि-विधान से संपन्न करने के लिए विशिष्ट पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होती है। आइए, जानते हैं नवरात्रि पूजन के लिए आवश्यक सामग्री। Chaitra Navratri 2026…

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List In Hindi: चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव साधना और मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना का पर्व है। इस उत्सव का शुभारंभ घटस्थापना के साथ होता है, इसके बिना पूजन अधूरा रहता है। इसके साथ ही माता की भव्य प्रतिमा की स्थापना की जाती है और भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार नौ दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित रखते हैं। इन सभी पवित्र अनुष्ठानों को पूर्ण निष्ठा और विधि-विधान से संपन्न करने के लिए विशिष्ट पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होती है। आइए, जानते हैं नवरात्रि पूजन के लिए आवश्यक सामग्री।

Chaitra Navratri 2026 Puja Samagri List In Hindi: मुख्य पूजन सामग्री

Chaitra Navratri 2026
Chaitra Navratri 2026 (Source: Social Media)
  • माता रानी की चौकी
  • लाल वस्त्र
  • मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति
  • गणेश जी की प्रतिमा
  • पूजा की थाली
  • कुमकुम
  • अक्षत (साबुत चावल)
  • ताजे फूल
  • पुष्पमाला
  • धूप-अगरबत्ती
  • घी से भरा दीपक
  • लाल चुनरी
  • कलावा (मौली)
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • दुर्गा सप्तशती की पुस्तक
  • प्रसाद के लिए मौसमी फल

Navratri Puja Samagri: कलश स्थापना और जौ बोने की सामग्री

  • मिट्टी या तांबे का कलश
  • एक हल्दी की गांठ
  • एक सिक्का
  • दो साबुत सुपारी
  • दो इलायची
  • अक्षत
  • 8 आम के पत्तों
  • नारियल
  • लाल कलावा
  • छोटी लाल चुनरी
  • एक मिट्टी का बड़ा कटोरा
  • जौ व गेहूं के दाने
  • साफ मिट्टी

Chaitra Navratri Puja Samagri: आरती की थाली सामग्री

Chaitra Navratri Puja Samagri
Chaitra Navratri Puja Samagri (Source: Social Media)
  • आरती के लिए एक साफ थाली
  • कर्पूर
  • चन्दन
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • अक्षत
  • घी से भरा दीपक
  • बाती
  • एक छोटा जलपात्र
  • ताजे फूल
  • घंटी

माता रानी का सोलह श्रृंगार सामग्री

  • लाल चुनरी
  • सिंदूर
  • महावर
  • बिंदी
  • चूड़ी
  • काजल
  • मेहंदी
  • इत्र
  • नेलपॉलिश
  • लिपस्टिक
  • कंघी
  • गजरा
  • नथ
  • बिछिया
  • मंगलसूत्र
  • पायल
  • कान की बाली
  • बालों के लिए रिबन या रबर बैंड

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।