Chaitra Navratri 2026 Vastu Upay: चैत्र नवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें

1. कलश
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का बहुत महत्व है। कलश को देवी शक्ति का रूप माना जाता है। इसलिए, नवरात्रि शुरू होने से पहले पीतल या तांबे का कलश घर लाना अच्छा होता है। इसमें पानी भरकर ऊपर आम के पत्ते और नारियल रखने से घर में सकारात्मकता आती है।
2. मोर पंख
मान्यता है कि मोर पंख भगवान कृष्ण और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। नवरात्रि से पहले घर में मोर पंख लाकर मंदिर या मुख्य दरवाजे पर रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और परिवार में शांति बनी रहती है।
3. कमल का फूल
कमल का फूल माता लक्ष्मी और माता दुर्गा, दोनों को बहुत पसंद है। नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले कमल का फूल लाकर माता को चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मन शांत रहता है।
4. सोने या चांदी का सिक्का
नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना तरक्की का संकेत है। इस सिक्के को पूजा के दौरान माता के सामने रखें और बाद में अपनी तिजोरी में रख लें। माना जाता है कि इससे धन की कमी नहीं होती और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।


Download Android App
Download iOS App




