अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलो में भीषण आग लग गई, जंगलों में शुष्क और हवादार परिस्थितियों के बीच कई जगहों पर आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। लगभग 5,000 एकड़ से अधिक जंगल में आगल लगने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस बीच, पैलिसेड्स फायर में अनुमानित 1,000 संरचनाएं नष्ट हो गईं।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मी पर्याप्त नहीं है
एलएपीडी प्रमुख जेम्स मैकडॉनेल ने बताया कि लॉस एंजिल्स काउंटी और काउंटी के सभी 29 अग्निशमन विभाग,इस तरह की व्यापक आपदा के लिए तैयार नहीं हैं। चार अलग-अलग जगह लगी आग को संभालने के लिए पर्याप्त अग्निशमन कर्मी नहीं हैं। एलएपीडी प्रमुख ने कहा कि एलए काउंटी अग्निशमन विभाग एक या दो बड़े जंगलों में लगी आग के लिए तैयार था, लेकिन चार के लिए नहीं। जंगलों में लगातार चलने वाली हवाओं और कम नमी के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल है।
कैलिफोर्निया के गवर्नर ने की आपातकाल की घोषणा
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम ने इस आग से प्रभावित समुदायों को सहायता प्रदान करने के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। उन्होंने पैसिफ़िक पैलिसेड्स का दौरा किया और पैलिसेड्स आग पर उनकी प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए स्थानीय और राज्य अग्निशमन अधिकारियों से मुलाकात की।गवर्नर न्यूजॉम ने कहा कि यह एक अत्यधिक खतरनाक तूफान है जो अत्यधिक आग का खतरा पैदा कर रहा है और हम खतरे से बाहर नहीं हैं। हम पहले से ही पैसिफ़िक पैलिसेड्स में इस आग के विनाशकारी प्रभावों को देख रहे हैं जो कुछ ही मिनटों में तेजी से बढ़ रही है।
अग्निशामक हेलीकॉप्टर चला रहे अभियान
अमेरिकी संघीय सरकार ने दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया में संचालित चार अमेरिकी वन सेवा बड़े एयर टैंकरों के माध्यम से स्थानीय अग्निशामक प्रयासों का समर्थन करने के लिए कार्रवाई की है। राज्य और स्थानीय अग्निशामकों के समर्थन में 10 संघीय अग्निशामक हेलीकॉप्टर क्षेत्र में अग्निशामक अभियान चला रहे हैं। अमेरिकी वन सेवा ने दर्जनों दमकल गाड़ियों को पहले से ही तैनात कर दिया है। FEMA ने राज्य को अग्निशामक लागतों की प्रतिपूर्ति करने के लिए अग्नि प्रबंधन सहायता अनुदान को मंज़ूरी दी है। बिडेन ने निवासियों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी चेतावनियों को सुनने का आह्वान दोहराया।


Download Android App
Download iOS App




