पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता तलत हुसैन (Talat Hussain) लम्बे समय से बीमार थे। रविवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांसे लीं। तलत हुसैन की उम्र 83 थी। उन्होने अपने जीवनकाल में कई मशहूर धारावाहिक और फिल्मों में काम किया था। साथ ही उन्होंने रेडियो, टीवी, थिएटर और सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई थी। उनके फेमस धारावाहिकों में बंदिश, कारवां, हवाएं और परछाइयां गिने जाते हैं साथ ही उन्होंने चिराग जलता रहा, गुमनाम, एक्टर इन लॉ और भारतीय फिल्म सौतन की बेटी जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है।
- पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता तलत हुसैन लम्बे समय से बीमार थे
- रविवार को तलत हुसैन ने अपनी अंतिम सांसे लीं तलत हुसैन की उम्र 83 थी
- उन्होंने अपने जीवन में कई मशहूर धारावाहिक और फिल्मों में काम किया था
ACP अध्यक्ष ने दी जानकरी
आर्ट्स काउंसिल ऑफ पाकिस्तान कराची के अध्यक्ष अहमद शाह ने हुसैन एक्टर तलत हुसैन की मौत के बारे में जानकरी दी। उन्होंने कहा कि तलत हुसैन कराची के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज रहा था। उन्होंने आगे कहा कि “तलत हुसैन जैसे प्रशंसित अभिनेता सदियों के बाद पैदा हुए हैं।”
कई हस्तियों ने जताया खेद
उनकी मौत पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधान मंत्री शाहबाज शरीफ, प्रांतीय मुख्यमंत्रियों और कई बड़ी हस्तियों ने दुःख प्रकट किया है। PM शाहबाज शरीफ ने कहा कि, “पाकिस्तानी टेलीविजन, थिएटर, फिल्म और रेडियो के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से जो शून्यता पैदा हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।” उनकी मौत पर दुःख जताते हुए एक्टर अदनान सिद्दीकी ने कहा कि, “जब मैंने अपना पहला नाटक, ख्वाबों की जंजीर किया था, तब वे एक सह-अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि मार्गदर्शक शक्ति के रूप में मौजूद थे। एक और महान व्यक्ति चला गया।” इसके अलावा फिल्म निर्माता फुरकान टी. सिद्दीकी ने भी खेद प्रकट कर कहा कि, “पाकिस्तान के दिग्गज अभिनेता तलत हुसैन का कराची में निधन हो गया। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजिउन। वे एक बेहतरीन अभिनेता और एक संस्थान थे। तलत साहब आपको याद किया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



