Greater Noida: जहरीला पानी पीने से 25 से ज्यादा भेड़ों की मौत, 50 गंभीर, जानें कौन है दोषी?

Summary :

Greater Noida Sheep Death: ग्रेटर नोएडा में मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री से निकले जहरीली पानी को पीने से 25 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भीड़ों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक से गंभीर हुई भेड़ों का इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पर्यावरण और औद्योगिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।…

Greater Noida Sheep Death: ग्रेटर नोएडा में मोहम्मदपुर गुर्जर गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री से निकले जहरीली पानी को पीने से 25 से ज्यादा भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक भीड़ों की हालत गंभीर है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक से गंभीर हुई भेड़ों का इलाज कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर पर्यावरण और औद्योगिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चरने के दौरान भेड़ों ने पी लिया दूषित पानी

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान निवासी बाला सिंह अपने परिवार के साथ दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुर्जर गांव में रहते हैं और करीब 100 भेड़ों को पालकर अपना जीवन यापन करते हैं। सोमवार सुबह जब वह अपनी भेड़ों को लेकर चराने के लिए पास में बानी एक फैक्ट्री के पहुंचे थे। इसी दौरान वहां फैक्ट्री से निकला जहरीला पानी एकत्रित था। भेड़ों ने वही जहरीला पानी पी लिया। कुछ ही देर बाद भेड़ों की हालत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते 25 भेड़ों ने दम तोड़ दिया और वहीं अन्य भेड़ तड़पने लगी।

Greater Noida Sheep Death
Greater Noida Sheep Death (Image- Social Media)

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पहुंची और पशु चिकित्सकों को बुलाकर, गंभीर बताई जा रही भेड़ों का इलाज शुरू कराया। पशु चिकित्सकों की टीम भेड़ों का उपचार कर रही है। पुलिस ने तुरंत निरिक्षण किया और फैक्ट्री से निकलने वाले पानी की जांच शुरू कर दी।

Greater Noida Contaminated Water: फैक्ट्री संचालक को हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक को हिरासत में लिया है। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दूषित पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।

Greater Noida News: फैक्ट्री से निकलता है जहरीला पानी

Greater Noida Sheep Death
Greater Noida News (Image- Social Media)

पीड़ित का कहना है कि इस फैक्ट्री में एल्यूमिनियम और वाहनों के उपकरणों को केमिकल के जरिए गलाने का काम किया जाता है। इससे बहुत जहरीला पानी निकलता है, जिसकी वजह से भेड़ों की जान चली गई। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाए हैं कि पिछले तीन वर्षों से यह फैक्ट्री संचालित हो रही है और ये गांव के पानी को दूषित कर रही है।

दनकौर प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल फैक्ट्री संचालक से पूछताछ की जा रही है और प्रशासन की मौजूदगी में फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कैसे बने शंकराचार्य? इस सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मेला प्राधिकरण को जवाब, नोटिस वापस लेने का अनुरोध

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।