Daldal Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी आने वाली ओटटी वेब सीरिज ‘दलदल’ को लेकर चर्चाओं में हैं, एक्ट्रेस फिल्मों में तो अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरती ही है, लेकिन इस बार वो वेब सीरिज में भी अपना जलवा दिखाने वाली हैं. इसी बीच अब मर्डर मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर ‘दलदल’ सीरीज का खौफनाक ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में भूमि पेडनेकर का दमदार लुक देखकर फैंस सरप्राइज हो गए हैं.
Bhumi Pednekkar New OTT Series: क्या है सीरीज ‘दलदल’

वेब सीरीज ‘दलदल’ का ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है, इस ट्रेलर में भूमि पेडनेकर डीसीपी रीता फरेरा के रूप में एक क्रूर हत्यारे का पीछा करते हुए एक जोखिम भरा खेल खेलती नजर आ रही हैं. मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ये सीरीज मुंबई क्राइम ब्रांच की नवनियुक्त डीसीपी रीता फरेरा की कहानी बताती है, जिनका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया है, वो इस सीरिज में एक बेरहम हत्यारे से अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई देने वाली है.
Daldal Release Date: कब रिलीज होगी ‘DalDal’
View this post on Instagram
‘दलदल’ सीरीज में भूमि पेडनेकर के अलावा समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी लीड रोल में हैं. ‘दलदल’ का प्रीमियर 30 जनवरी को भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर होगा. बेस्टसेलर किताब ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित ‘दलदल’ को सुरेश त्रिवेनी ने लिखा है और विक्रम मल्होत्रा और त्रिवेनी ने प्रोड्यूस किया है, वहीं इसका निर्देशन अमृत राज गुप्ता ने किया है.
Daldal Trailer Out: वेब सीरिज की स्टार कास्ट

इस फिल्म में भूमि के अलावा आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल, चिन्मय मंडलेकर, अनंत नारायण महादेवन, राहुल भट्ट, संदीप कुलकर्णी, शिवराज वालवेकर, संदेश कुलकर्णी, जया भट्टाचार्य, सौरभ गोयल, विभावरी देशपांडे, एमिली आर. एकलैंड, विजय कृष्णा, प्रताप फाड, प्रतीक पचोरी और मेहुल दिनेश बुच अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इतनी बेहतरीन स्टारकास्ट होने के बाद अब देखना ये होगा कि फिल्म की कहानी दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रख पाती है या नहीं.
Read More: Dhurandhar 2 में इस नए एक्टर की होगी धमाकेदार एंट्री! लीड एक्टर के साथ निभाएंगे अहम किरादर?


Download Android App
Download iOS App




