Basant Panchami Bhog Recipe: बसंत पंचमी 2026 का त्योहार ज्ञान की देवी मां सरस्वती की उपासना का पर्व है। इस दिन मां शारदा के चरणों में श्रद्धा स्वरूप कुछ विशेष अर्पण करने की परंपरा काफी पुरानी रही है। शास्त्रों के अनुसार, मां सरस्वती को पीला रंग बेहद पसंद है। यही वजह है कि मां शारदा के भक्त उन्हें बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का भोग चढ़ाते हैं। अगर आप मां सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन पीले लड्डू, बूंदी का भोग लगाकर बोर हो चुके हैं, तो इस साल ट्राई करें ये Basant Panchami Bhog Recipe।
यह रेसिपी ना सिर्फ बनाने में बेहद आसान है, बल्कि खाने में भी टेस्टी है। गाजर की रबड़ी केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि दूध की शुद्धता और गाजर की मिठास का वो संगम है, जो अपने केसरिया रंग से बसंत के आगमन का उत्सव मनाती है। इस भोग की सौंधी खुशबू और मखमली बनावट आपकी पूजा को और भी ज्यादा पवित्र बना देगी। आइए जानते हैं, Bhog Recipe for Basant Panchami के बारे में और इसे बनाने का आसान तरीका क्या है।
Basant Panchami Bhog Recipe: मलाईदार गाजर रबड़ी बनाने की विधि

सामग्री
- 1 लीटर (फुल क्रीम) दूध
- 250 ग्राम गाजर (कद्दूकस की हुई)
- ½ कप चीनी
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 8-10 धागे केसर (1) चम्मच दूध में भीगे हुए)
- मेवे बादाम, पिस्ता और काजू (बारीक कटे हुए)
- घी 1 बड़ा चम्मच
Saraswati Puja Bhog Recipe in Hindi: मलाईदार गाजर रबड़ी बनाने की विधि

- मलाईदार गाजर रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह भून लें।
- इसके लिए एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें कद्दूकस की हुई गाजर को 4-5 मिनट तक मीडियम आंच पर भून लें।
- ऐसा करने से गाजर का कच्चापन निकल जाएगा और रबड़ी का स्वाद बढ़ जाएगा।
- अब रबड़ी का दूध उबालने के लिए एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गरम करने के लिए रखें।

- जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच धीमी करके इसे तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर आधा न हो जाए।
- अब गाढ़े दूध में भुनी हुई गाजर डालकर धीमी आंच पर पकाते हुए किनारों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते रहें। यही रबड़ी को असली मलाईदार टेक्चर देगा।
- जब गाजर पककर नरम हो जाए और मिश्रण गाढ़ा दिखने लगे, तब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर कटे हुए मेवे भी डाल दें।
- इसके बाद रबड़ी को और 5 मिनट तक पकाएं। जब रबड़ी ठंडी हो जाए, तो इसे एक कटोरे में निकालकर ऊपर से पिस्ता-बादाम से सजाकर मां सरस्वती को भोग लगाएं।
Also Read: सिर्फ 30 मिनट में पनीर और ड्राई फ्रूट्स से बनाएं Special Rajbhog, यहां देखें आसान Recipe



Download Android App
Download iOS App




