राजस्थान के अलवर में पति के सामने पत्नी से गैंगरेप मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को कहा कि दोषी को फांसी तक की सजा दी जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट को राज्य में कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामला सिर्फ दलितों से नहीं बल्कि सभी महिलाओं से जुड़ा है।
साथ ही मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले राजनीतिक नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है।
बता दें कि 26 अप्रैल को अलवर में मोटरसाइकिल से दंपत्ति जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी बाइक को रोका और पति की पिटाई की। उन्होंने महिला से उसके पति के सामने गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। जिसके बाद एक आरोपी ने वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
आरोपियों ने पीड़िता के पति से धन नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध में दो मई को एफआईआर दर्ज की गई। वही, पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी मुकेश ने घटना का वीडियो बनाया था।


Download Android App
Download iOS App




