Hamirpur Wrestling News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में आयोजित एक दंगल कार्यक्रम उस समय रोमांचक हो गया, जब एक महिला पहलवान ने सिर्फ 15 सेकंड में पुरुष पहलवान को धूल चटा दी। ये दृश्य ‘दंगल’ फिल्म की याद दिलाता है। जिसने भी इस मुकाबले को देखा, वह महिला पहलवान की ताकत और कौशल की तारीफ करने लगे।
Hamirpur Wrestling: हरियाणा से आई महिला पहलवान
यह रोमांचक घटनाक्रम हमीरपुर जिले के ग्राम चंडौत में आयोजित मेले के दौरान देखने को मिला। मेले में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें उत्तर प्रदेश के कई जिलों से नामी पहलवान प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसी दंगल में हरियाणा से आई महिला पहलवान पूनम ने भी हिस्सा लिया था। जैसे ही कुश्ती शुरू हुई, पूनम ने अपने शानदार दांव-पेंच दिखाते हुए पुरुष पहलवान को उठाकर जोरदार तरीके से जमीन पर पटक दिया।
Hamirpur Dangal Video: महिला ने पुरुष पहलवान को धर पटका

दंगल के दौरान पूनम ने बाराबंकी से आए पुरुष पहलवान राजेश को कुश्ती के लिए चुनौती दी थी। दर्शक इस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि नतीजा कितना चौंकाने वाला होगा। राजेश ने भी पूरे जोश के साथ इस चुनौती को स्वीकार कर लिया और अखाड़े में कूद पड़ा। लेकिन यह मुकाबला सिर्फ 15 सेकंड चला, जिसमें पूनम ने राजेश पहलवान को धर पटककर जीत अपने नाम कर ली। जैसे ही पुरुष पहलवान जमीन पर गिरा, पूरा अखाड़ा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शकों ने महिला पहलवान की ताकत और आत्मविश्वास की जमकर सरहाना की।
UP News Today: महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं

इस मुकाबले ने ये साबित कर दिया कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। कई लोगों ने पूनम की तुलना फोगाट बहनों से भी की। पहलवान पूनम की जीत न सिर्फ खेल की भावना की जीत है, बल्कि बेटियों के हौसले और आत्मनिर्भर का भी प्रतिक है।


Download Android App
Download iOS App




