Bhabiji Ghar Par Hain में अपनी वापसी को लेकर Emotional हुई Shilpa Shinde, बोली: “इंसान गलत नहीं…”

Summary :

Angoori Bhabhi Comeback: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार शो के सुर्खियों में आने की सबसे बड़ी वजह है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी। बता दें, करीब एक दशक बाद शिल्पा एक बार फिर उसी किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी। यही वजह है कि अंगूरी भाभी के रूप में उनकी वापसी ने दर्शकों की पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया है और फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। Angoori Bhabhi Comeback: अंगूरी भाबी का किरदार…

Angoori Bhabhi Comeback: टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बार शो के सुर्खियों में आने की सबसे बड़ी वजह है एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी। बता दें, करीब एक दशक बाद शिल्पा एक बार फिर उसी किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई थी। यही वजह है कि अंगूरी भाभी के रूप में उनकी वापसी ने दर्शकों की पुरानी यादों को ताज़ा कर दिया है और फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Angoori Bhabhi Comeback: अंगूरी भाबी का किरदार

Angoori Bhabhi Comeback
Angoori Bhabhi Comeback (Credit: Social Media)

बता दें, शिल्पा शिंदे वह पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाबी के किरदार को निभाया था। उनकी मासूमियत, डायलॉग डिलीवरी और कॉमिक टाइमिंग ने इस किरदार को आइकॉनिक बना दिया था। हालांकि, शो छोड़ने के बाद शिल्पा लंबे समय तक टीवी स्क्रीन से दूर रहीं। अब लगभग 10 साल बाद उनकी वापसी ने यह साबित कर दिया है कि कुछ किरदार दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं।

 Bhabhiji Ghar Par Hain 2.O: “एक दिन हालात जरूर बदलेंगे”

Bhabhiji Ghar Par Hain 2.O
Bhabhiji Ghar Par Hain 2.O (Credit: Social Media)

इसी बीच हाल ही में अपनी वापसी को लेकर बात करते हुए शिल्पा शिंदे भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह दोबारा इस शो का हिस्सा बनेंगी। उनके मुताबिक, यह वापसी 10 साल में नहीं, बल्कि 20 साल बाद भी हो सकती थी। शिल्पा ने माना कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता और उन्होंने हमेशा चुनौतियों से भरा रास्ता ही चुना है। बावजूद इसके, उन्हें अपने संघर्ष और सच्चाई पर भरोसा था कि एक दिन हालात जरूर बदलेंगे।

Shilpa Shinde Reaction: मेहनत और ईमानदारी

shilpa shinde reaction

Shilpa shinde reaction (Credit: Social Media)

बता दें कि 22 दिसंबर से शो का नया अवतार ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ दर्शकों के सामने आने वाला है। इस नए सीजन में कहानी को नए अंदाज में पेश किया जाएगा लेकिन दर्शकों को वही पुरानी अंगूरी भाबी भी देखने को मिलेगी, जिसे उन्होंने दिल से पसंद किया था। शिल्पा का कहना है कि अगर आज भी लोग उन्हें उतना ही प्यार दे रहे हैं, तो यह उनकी मेहनत और ईमानदारी का नतीजा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

Angoori Bhabhi Shilpa Shinde: इंसान गलत नहीं होता…

ऑडियंस के प्यार की बात करते हुए शिल्पा खुद को रोक नहीं पाईं और इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ दर्शकों के लिए ही इस शो में वापस लौटी हैं। उनके मुताबिक, अब वह अपने उन अधूरे सपनों और अरमानों को पूरा करेंगी, जो कभी बीच रास्ते में छूट गए थे। शिल्पा ने यह भी कहा कि सच्चाई का रास्ता सबसे कठिन होता है लेकिन जब इंसान गलत नहीं होता, तो अंत में उसके साथ गलत भी नहीं होता।

angoori bhabhi shilpa shinde
angoori bhabhi shilpa shinde (Credit: Social Media)

टीवी इंडस्ट्री को लेकर शिल्पा ने एक बार फिर बेबाक राय रखी। उन्होंने इंडस्ट्री को ‘व्हाइट कॉलर माफिया’ तक कह डाला और खुलासा किया कि एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। हालांकि, उन्होंने हर मुश्किल को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार किया और खुद को मजबूत बनाए रखा।

शिल्पा शिंदे की वापसी से शो के फैंस बेहद खुश हैं और ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ की नई कहानी को लेकर काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अंगूरी भाबी की वापसी एक बार फिर छोटे पर्दे पर हंसी और यादों का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें: Yash की फिल्म Toxic में Nadia के किरदार में नज़र आएगी Kiara Advani, जानें कब रिलीज़ होगी फिल्म?

Yashika Jandwani