हर्षा रिछारिया को मुस्लिम युवक असलम पठान ने शादी का प्रस्ताव भेजा, जिससे वह नाराज हो गईं। उन्होंने युवक को जवाब देते हुए कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा में उनके पूर्वजों ने संघर्ष किया था और वह भी धर्म परिवर्तन के खिलाफ खड़ी हैं। हर्षा ने युवक की हिम्मत की तारीफ की लेकिन प्रस्ताव ठुकरा दिया।
महाकुंभ की सबसे खूबसूरत साध्वी के रूप में मशहूर हर्षा रिछारिया को एक मुस्लिम युवक ने शादी का प्रस्ताव भेजा है। इस शादी के प्रस्ताव पर हर्षा ने कड़ा जवाब दिया है। हर्षा ने जवाब दिया है कि आपको क्या लगता है कि हिंदुओं को शेर की जगह सूअर पसंद आएंगे? दरअसल, भोपाल की रहने वाली हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपने ईमेल का स्क्रीनशॉट अटैच किया है। हर्षा रिछारिया का कहना है कि यह मेल मुस्लिम युवक असलम पठान ने भेजा है और शादी के लिए प्रपोज किया है।
‘तुम कहोगी तो कल शादी कर लूंगा’
वह मुस्लिम शख्स हर्षा के प्यार में इतना दीवाना है कि उसने लिखा है कि ‘हैलो हर्षा कैसी हो? मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, तुम बताओ क्या करना होगा, तुम कल कहोगी तो कल ही भोपाल आ जाऊंगा और तुमसे शादी कर लूंगा, लेकिन शादी तुमसे ही करूंगा। बस शर्त बताओ, क्या शर्त है?’
हर्षा ने दिया करारा जवाब
इस मेल को देखकर हर्षा भड़क गई हैं। उन्होंने जवाब दिया है कि मैंने आज सुबह यह मेल देखा। सबसे पहले तो इस शख्स की हिम्मत की दाद देनी चाहिए कि उसने यह किसे भेजा। दूसरी बात, क्या तुम्हें लगता है कि हमें हिंदू शेरों को छोड़कर सूअर पसंद आएंगे? तीसरा, अगर मैं आज हिंदू हूं तो इसका मतलब है कि मेरे दादा/परदादा ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई लड़ी होगी। और अब मैं धर्म परिवर्तन के खिलाफ खड़ी हूं। चौथा, अगर तुम अपनी मां के सगे नहीं हो, अपनी बहन-बेटियों के सगे नहीं हो , तो फिर किसी और के सगे कैसे होगे?
महाकुंभ में वायरल हुई हर्षा रिछारिया
आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। वह उत्तराखंड में रहती हैं। अपनी खूबसूरती के कारण प्रयागराज महाकुंभ में वह अचानक सबसे खूबसूरत साध्वी के तौर पर वायरल हो गईं, जिसके बाद उनके साध्वी होने पर काफी विवाद भी हुआ। बता दें हर्षा के माता-पिता भोपाल में ही रहते हैं। और यह मेल भोपाल के एक मुस्लिम युवक ने भेजा है।
Bhopal Sexual Harassment: छठे आरोपी की तलाश में पुलिस ने बढ़ाई तेजी, NCW सक्रिय


Download Android App
Download iOS App



