उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह पूरा हादसा गौरीकुंड इलाके के पास हुआ। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। घटना के बाद एनडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हालांकि खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर के मलबे के अवशेष बिखरे पड़े हैं। धुआं देखकर घास काट रही महिलाओं ने घटना की जानकारी दी। इस पूरी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। केदारनाथ में जो हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। वह आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है।
हादसे में 7 की मौत
पूरा हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। इस पूरे हादसे में पायलट समेत 5 वयस्क बच्चों और एक बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी।
सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख
गौरीकुंड के पास हुए इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की बेहद दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।
जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।
बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 15, 2025
केदरानाथ धाम में बढ़ रहे हादसे
हाल के दिनों में केदारनाथ में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक हेलीकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इसके अलावा कुछ दिन पहले एक और हेलीकॉप्टर उड़ान भरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 17 मई को केदारनाथ में एक एयर एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस समय हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, एक पायलट, एक डॉक्टर और एक नर्स। हालांकि, तीनों सुरक्षित बच गए। यह हेलीकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ आ रहा था। लैंडिंग के दौरान यह जमीन पर गिर गया।
स्थापना दिवस से पहले जगमगा उठा कैंची धाम, जानें क्या है इस दिन का महत्व?


Download Android App
Download iOS App



