कानपुर के शिवालिक अपार्टमेंट में धर्मांतरण की घटना से हंगामा मच गया। एक मुस्लिम युवक और कुछ हिंदू व्यक्तियों के बीच कलमा पढ़ाने की खबर से स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस को यहां मसवानपुर का एक किशोर, अकबरपुर की दो युवतियां और एक ऑटो चालक मिला, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। शहर में पनकी के शिवालिक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में धर्मांतरण का बेशर्म खेल चल रहा था। जैसे ही लोगों को इसकी खबर मिली, उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस फ्लैट पर पहुंची, वहां फर्रुखाबाद का एक मुस्लिम युवक, तीन हिंदू लड़कियां, एक बुजुर्ग हिंदू और एक ऑटो चालक मिला, जिनसे इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
लोगों ने जमकर किया हंगामा
बता दें कि लोगों के हंगामे करने पर मौका देख दो किशोर और एक अन्य व्यक्ति वहां से फरार हो गए। जिस कमरे ऐसा घिनौना काम चल रहा था, वहां से इस्लामिक साहित्य, लोबान, इत्र आदि बरामद हुआ है। अपार्टमेंट के लोगों का कहना है कि यहां धर्म परिवर्तन का काम चल रहा था। एक मुस्लिम युवक पांच हिंदुओं को कलमा पढ़ा रहा था। पुलिस कह रही है कि शिकायत के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
कैसे हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि पनकी के शताब्दी नगर शिवालिक अपार्टमेंट में सोसायटी का चुनाव होना है। सोसायटी के सदस्यों के अनुसार शनिवार की देर शाम चुनाव समिति के सदस्य फ्लैटों का दौरा कर रजिस्टर मेंटेन कर रहे थे। इस दौरान जब वे एक फ्लैट में पहुंचे तो उन्हें अंदर से कलमा पढ़ने की आवाज सुनाई दी। अंदर जाकर देखा तो वहां दो युवतियां, एक किशोरी, दो वृद्ध और दो बच्चे मौजूद थे। सामने चटाई पर एक युवक बैठकर उन्हें कलमा पढ़ रहा था। दीवार पर टंगे बोर्ड पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के मुताबिक, फ्लैट एक आईटीआई प्रिंसिपल का है, जिसे उन्होंने एक बुजुर्ग बाबा को दे रखा है। मौदहा इलाके का रहने वाला यह बाबा काला जादू करता है। पहले वह मसवानपुर में मामा तालाब के पास रहता था। वह 5 फरवरी को इस फ्लैट में रहने आया था। उसने फर्रुखाबाद से एक मौलाना को बुलाया था। पुलिस को यहां मसवानपुर का एक किशोर, अकबरपुर की दो युवतियां और एक ऑटो चालक मिला, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
चारों तरफ से घिरा पाकिस्तान, शिगर निवासियों ने PAK सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन


Download Android App
Download iOS App





