होमुर्ज से जहाज गुजरने पर ईरान वसूलेगा टोल! 1 डॉलर प्रति बैरल का लगेगा टैक्स, बिटकॉइन में होगी डील

Hormuz Shipping Tax Iran

Hormuz Shipping Tax Iran: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान ने अपने नियंत्रण वाले होमुर्ज को कुछ देशों के लिए बंद कर दिया था जिससे दुनिया में हलचल मच गई थी अब सीजफायर समझौते पर शर्त मानने के बाद ईरान यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है और होमुर्ज से तेल से लदे टैंकर को गुजरने पर टोल वसूलने की योजना तैयार कर रहा है।

बता दें कि जंग के बीच अभी भी लगभग 400 टैंकर फंसे हुए है और लेबनान में हमले जारी रहने के बाद होमुर्ज को एक बार फिर से बंद कर दिया गया है। अब ईरान चाहता है कि प्रति बैरल के हिसाब से टोल वसूला जाए और बिटकॉइन में भुगतान किया जाए।

Hormuz Shipping Tax Iran: टोल वसूलने का प्रस्ताव

जंग के बीच ईरान ने मुख्य समुद्री मार्ग होमुर्ज को अपना नया हथियार बना दिया है और इसे बंद करने के बाद लगातार दबाव भी बनाया था। अब ईरान टोल वसूलने का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है जिसके बाद जहाज बिना किसी रोक-टोक के आसानी से गुजर सकेंगे। बताया जा रहा है कि भरे हुए टैंकरो पर 1 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से टैक्स वसूला जा सकता है और कि बड़े टैंकरो को आकार और माल के आधार पर लाखों डॉलर का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Iran Toll Tax for Ships: डॉलर में भुगतान करना कठिन

ईरान पर अमेरिका और यूरोप के कड़े प्रतिबंध लगे हुए हैं और सीजफायर में प्रतिबंध हटाने की भी मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि क्रिप्टोकरेंसी या चीन के युआन पर ही डील करने की योजना इसलिए बनाई जा रही है क्योंकि डॉलर में भुगतान करना कठिन है। जिससे युआन में लेन-देन से पश्चिमी बैंकिंग प्रणालियों के प्रति जोखिम कम रहता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून स्वेज सिर्फ खुद से बनाई गई नहरों में टोल लगाने की अनुमति देता है। और होर्मुज जैसी प्राकृतिक जलमार्गों से गुजरने के लिए टैक्स लेने की अनुमति नहीं देता है।

ALSO READ: ‘हॉर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो फिर बरसेगी आग…’, सीजफायर के बीच ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, परमाणु हथियार का भी हुआ जिक्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।