बोर्ड ने प्रिंसिपलों को दी विशेष हिदायत
बोर्ड ने संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपलों से आग्रह किया है कि इस बारे में पूर्व में जारी अधिसूचना का सावधानी पूर्वक अवलोकन करें और प्लेटफॉर्म पर दिये गये दिशानिर्देशों का पालन करते हुए छात्रों के मार्क अप्लोड करें। बोर्ड ने प्रिंसिपलों को विशेष रूप से आगाह किया है कि वे छात्रों के नंबर अप्लोड करते समय पूरी सावधानी बरतें क्योंकि स्कूलों द्वारा नंबरों को सही करने के आवेदनों पर बाद में गौर नही किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि पोर्टल पर नंबर अप्लोड करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल हैं।
वेस्ट एशिया संकट के बीच अल्टरनेटिव असेसमेंट स्कीम लागू
बोर्ड का यह नोटिफिकेशन बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई के लिए जारी किया गया है। यहां बता दें कि बोर्ड ने वेस्ट एशिया में युद्ध के कारण 12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम रद्द कर दिए थे, जिसके बाद 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में यह सवाल था कि आखिर अब रिजल्ट कैसे जारी किया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों की इस समस्या को सुलझाते हुए एक अल्टरनेटिव असेसमेंट स्कीम जारी की थी। जिसके तहत स्कूलों द्वारा छात्रों के नंबर अप्लोड करने के लिए बुधवार से पोर्टल शुरु होगा।


Download Android App
Download iOS App




