Iran 10 Point Ceasefire Conditions: 5 हफ्तों से जारी जंग के बीच अब विराम लग गया है। अमेरिका और ईरान दोनों देश युद्ध विराम समझौते के लिए राजी हो गए है साथ ही होमुर्ज खोलने पर भी ईरान सहमत हो गया है। इसी बीच सीजफायर में पाकिस्तान को क्रेडिट दिया गया है और ईरान ने अमेरिका के आगे 10 शर्तों का प्रस्ताव रखा है जिसपर माना जा रहा है कि अमेरिका राजी हो गया है और ट्रम्प ने कहा कि ईरान का दस सूत्र का प्रस्ताव एक स्थायी समझौते के लिए बातचीत का आधार बनेगा। विस्तार से जानते है इन प्रस्ताव पर क्या मांग रखी गई है।
Iran 10 Point Ceasefire Conditions: दस सूत्र का प्रस्ताव रखा

ईरान ने अमेरिका के आगे दस सूत्र का प्रस्ताव रखा जिसे अमेरिका ने भी मान लिया है और कहा कि यह समझौते का आधार बन सकता है। विस्तार से जानते है सभी मांग के बारे में…
- अमेरिका ईरान में भविष्य में हमला नहीं करेगा और अंतरराष्ट्रीय गारंटी मिलने की मांग रखी गई है
- ईरान के यूरेनियम संवर्धन को स्वीकार किया जाए
- होमुर्ज पर ईरान का नियंत्रण रहेगा, इसे खोलने पर ईरान अपनी शर्त तय करेगा
- इजरायल के हमले रोकने की मांग
- सभी प्राथमिक प्रतिबंधों को हटाने की मांग
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को खत्म करने की मांग
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के भी सभी प्रस्तावों को खत्म करने की मांग
- युद्ध में ईरान को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग
- खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डो को बंद करना और सुरक्षाबलों की वापसी
- हिजबुल्लाह के खिलाफ, लेबनान और गाजा में युद्ध की समाप्त करने की मांग
Iran 10 Point Ceasefire Conditions: प्रस्ताव को समझौते का आधार माना जाएगा

ये स्थितियाँ कूटनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी फैल गई हैं, जहाँ ईरान ने अपनी परमाणु गतिविधियों से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों और आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को रद्द करने की मांग की है। यदि ये मांगें स्वीकार कर ली जाती हैं, तो वैश्विक निगरानी तंत्रों में महत्वपूर्ण कमी आएगी। ईरान के इस प्रस्ताव को समझौते का आधार मान कर आगे बातचीत की जाएगी।
ALSO READ: थम गई मिडिल ईस्ट की जंग! ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर ईरान सहमत


Download Android App
Download iOS App




