बलिया में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Summary :

सड़क हादसा: बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और क़रीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गयी। बलिया में एक कार्यक्रम से लौट रहे दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर…

सड़क हादसा: बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों के दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी और क़रीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) मोहम्मद उस्मान ने मंगलवार को बताया कि दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गयी।

  • बलिया में एक कार्यक्रम से लौट रहे दो वाहनों की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई
  • पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गयी
  • हादसे में 10 लोग घायल हो गए
  • तड़के साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और दो जीप में टक्कर हो गयी

हादसे में दस लोग घायल

उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी तथा दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। CO ने बताया कि दोनों जीप में कुल 17 लोग सवार थे। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News