Houthi Rebels ने मध्य इजरायल के तेल अवीव शहर पर ड्रोन हमला किया

Summary :

तेल अवीव में दो इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया

यमन के हूती विद्रोहियों ने तेल अवीव में दो इजरायली सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। हूती प्रवक्ता ने कहा कि ये हमले फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में किए गए। एक यमनी ड्रोन को जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में रोक लिया गया। मार्च से इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं, जिसके बाद हूती विद्रोहियों ने भी जवाबी हमले शुरू किए।

यमन के हूती समूह ने दावा किया है कि उन्होंने मध्य इजरायल के तेल अवीव शहर पर ड्रोन हमले किए हैं। हूती द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर शुक्रवार को हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया ने एक बयान में कहा, “हमारी वायु सेना ने दो ड्रोनों का इस्तेमाल करते हुए तेल अवीव में दो इजरायली सैन्य ठिकानों पर हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रवक्ता ने संकेत दिया कि ये हमले फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में किए गए। सरिया ने कहा, “हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता जारी है। लेकिन, हम गाजा के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा करेंगे। इजरायल के चैनल 12 न्यूज ने बताया कि एक यमनी ड्रोन को इजरायल पहुंचने से पहले ही जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में मृत सागर (डेड सीके पास रोक लिया गया।

Israel पर Houthis का बैलिस्टिक मिसाइल हमला, Ben Gurion हवाई अड्डा निशाने पर

जॉर्डन की सेना ने शुक्रवार शाम को पुष्टि की कि एक अज्ञात ड्रोन जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में घुस आया और मृत सागर के पास मदाबा प्रांत के मेन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, तथा इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मार्च में जब से इजरायल ने गाजा पट्टी पर दोबारा से हमले शुरू किए हैं, तब से हूती विद्रोही, इजरायली और अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमला कर रहा है।

मार्च महीने से इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमले तेज कर दिए हैं। इसके बाद हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल और अमेरिकी युद्ध पोतों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। हूती प्रवक्ता ने ये भी बताया कि उनके समूह ने उत्तरी लाल सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन और अन्य अमेरिकी युद्धपोतों पर हमला किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि विमानवाहक पोत का स्ट्राइक ग्रुप “हूतियों के अजीबोगरीब दावों के बावजूद उनके खिलाफ चौबीसों घंटे ऑपरेशन जारी रखे हुए है।”

हूती मीडिया के अनुसार, शुक्रवार सुबह से उत्तरी यमन पर अमेरिकी हवाई हमलों की कुल संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अमेरिकी हवाई हमलों में पूर्वी और दक्षिणी राजधानी सना, निकटवर्ती तेल समृद्ध प्रांत मारिब और पश्चिमी प्रांत होदेदाह के कई स्थानों को निशाना बनाया गया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.