Hyundai Verna Launched in India : Hyundai Motor India Limited ने अपनी लोकप्रिय मिड-साइज सेडान Hyundai Verna का नया अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई वर्ना की शुरुआती कीमत 10,98,400 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने इस फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और सेफ्टी से जुड़े 25 से अधिक बदलाव किए हैं। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में इसका मुकाबला पहले की तरह Honda City, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus से रहेगा।
Hyundai Verna Price in India: वेरिएंट और कीमत

नई वर्ना को 6 वेरिएंट्स में उतारा गया है, जो कुछ इस प्रकार हैं- HX2, HX4, HX6, HX6+, HX8 और HX10। इसकी कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
इंजन ऑप्शन: पावर और माइलेज का बैलेंस

कार में दो पेट्रोल इंजन विकल्प दिए गए हैं, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
टर्बो GDi इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। वहीं नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 6-स्पीड मैनुअल या IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा Eco, Normal और Sport ड्राइव मोड, पैडल शिफ्टर्स और Idle Stop & Go (ISG) जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
Hyundai Verna Launched in India : नया एक्सटीरियर: ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक
नई वर्ना के बाहरी डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं, जिससे इसका लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और शार्प हो गया है।
इसमें कुछ खास अपडेट किए गए हैं जो कार को स्पेशल बनाते हैं-
- ब्लैक-क्रोम रेडिएटर ग्रिल
- ड्यूल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
- नए डिजाइन के फ्रंट और रियर बंपर
- 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स
कंपनी का दावा है कि वर्ना अपने सेगमेंट की सबसे चौड़ी सेडान में से एक है और इसका व्हीलबेस 2,670 मिमी है, जो केबिन में ज्यादा स्पेस देता है।
कार के डायमेंशन
लंबाई: 4,565 मिमी, चौड़ाई: 1,765 मिमी, व्हीलबेस: 2,670 मिमी। नई वर्ना में Classy Blue और Titan Grey Matte जैसे दो नए कलर ऑप्शन (Colors & Specifications) भी जोड़े गए हैं। केबिन में लग्जरी टच और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी है।
नई वर्ना का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है। इसमें D-कट स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है।
- ड्राइवर सीट: 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, मेमोरी फंक्शन और वेलकम रिट्रैक्ट
- पैसेंजर सीट: 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वॉक-इन डिवाइस
कार में Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स और 350 से अधिक वॉइस कमांड सपोर्ट मिलता है।
Hyundai Verna features : अब आते हैं इसके प्रीमियम फीचर्स पर
- ड्यूल 10.25-इंच इंफोटेनमेंट और डिजिटल क्लस्टर
- 528 लीटर बूट स्पेस
- स्मार्ट ट्रंक
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग
- फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स
- एंबिएंट लाइटिंग
- रियर विंडो सनशेड
- एडवांस टेक फीचर्स में:
- Bose का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
- वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- सराउंड व्यू मॉनिटर
- ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर
- सेफ्टी में भी बड़ा अपग्रेड
- नई वर्ना में सेफ्टी फीचर्स
Hyundai SmartSense के साथ Level-2 ADAS दिया गया है, जिसमें करीब 20 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं।
मुख्य सेफ्टी फीचर्स:
- इसमें 7 एयरबैग हैं
- इंटीग्रेटेड डैशकैम है,
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल है,
- हिल स्टार्ट असिस्ट
- रियर पार्किंग सेंसर
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
कंपनी के मुताबिक नई वर्ना में कुल मिलाकर 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा सेफ और ट्रस्टेबल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।
यह भी पढ़ें – 500km Range, 3 स्क्रीन वाला Luxury Cabin और सेफ्टी के लिए ADAS Features, लॉन्च हुआ Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition


Download Android App
Download iOS App




