हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कहर बरपा रही इजरायली सेना, 80 से अधिक आतंकी ठिकानें उड़ाए

Summary :

IDF Strikes Target Hezbollah Infrastructure: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच इजरायल के रक्षा बल लेबनान और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कहर बनकर हमला कर रहे है। अब इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में अग्रिम रक्षा अभियान के दौरान हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 80 से अधिक ठिकानों को नष्ट कर दिया। रक्षा अभियान के हिस्से के रूप में, 146वीं डिवीजन की कमान के तहत 300वीं ब्रिगेड बलों ने हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए दक्षिणी लेबनान में लक्षित छापे मारे। बता दें कि इससे पहले भी सुरक्षा बलों ने…

IDF Strikes Target Hezbollah Infrastructure: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच इजरायल के रक्षा बल लेबनान और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कहर बनकर हमला कर रहे है। अब इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में अग्रिम रक्षा अभियान के दौरान हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 80 से अधिक ठिकानों को नष्ट कर दिया।

रक्षा अभियान के हिस्से के रूप में, 146वीं डिवीजन की कमान के तहत 300वीं ब्रिगेड बलों ने हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए दक्षिणी लेबनान में लक्षित छापे मारे। बता दें कि इससे पहले भी सुरक्षा बलों ने 80 से अधिक आतंकी ढांचों को नष्ट कर दिया और इलाके में छिपकर निकले दो आतंकी को मार गिराया।

IDF Strikes Target Hezbollah Infrastructure: हिजबुल्लाह के ठिकानें निशाने पर

IDF Strikes Target Hezbollah Infrastructure
IDF Strikes Target Hezbollah Infrastructure (Social Media)

आईडीएफ ने बताया कि रक्षा को मजबूत करने, हिजबुल्लाह के ठिकानें और पुनर्वास को रोकने के लिए अपना अभियान जारी रखेंगे। गोलीबारी के तुरंत बाद, आईडीएफ ने शहर के निवासियों को निकालना शुरू कर दिया और नागरिक आबादी के बीचोंबीच स्थित हथियारों के भंडारण स्थलों और हिजबुल्लाह के मुख्यालयों पर हमला किया। रात भर में बेरूत में “अल-क़र्ज़ अल-हसन” की अतिरिक्त संपत्तियों पर हमला किया गया। आईडीएफ के अनुसार, अल-क़र्ज़ अल-हसन “हिज़्बुल्लाह आतंकवादी संगठन की वित्तीय शाखा है जिसका इस्तेमाल समूह आतंकवादियों को वेतन देने और आतंकी साजिशों को आगे बढ़ाने के लिए करता है।

Commander Yahya Abu-Labda Killed: कमांडर याह्या अबू-लाबदा को मार गिराया

Commander Yahya Abu-Labda Killed
Commander Yahya Abu-Labda Killed (Social Media)

आईडीएफ ने बताया कि हमास आतंकी संगठन के आपूर्ति विभाग के कमांडर याह्या अबू-लाबदा को मार गिराया। अबू-लाबदा हमास आतंकी संगठन की सैन्य शाखा के लिए सैन्य उपकरण और युद्ध सामग्री की खरीद और परिवहन के लिए जिम्मेदार था। अबू-लाबदा ने हमास की उत्पादन सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए रॉकेट उत्पादन हेतु दर्जनों टन कच्चे माल और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक घटकों के हस्तांतरण का नेतृत्व और उसे आगे बढ़ाया। अन्य चीजों के अलावा, इस उपकरण का इस्तेमाल हमास आतंकवादी संगठन ने 7 अक्टूबर के हमले में किया था।

ALSO READ: अली लारीजानी की मौत से बौखलाया ईरान, इजरायल पर दागे Cluster Bomb, तेल अवीव में मची तबाही

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।