इमरान खान को लेकर उनकी तीनों बहनों ने ऐसा क्या कहा? पाकिस्तान में मच गया हड़कंप, फैल गईं मौत की अफवाहें

Summary :

Imran khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर अदियाला जेल प्रशासन ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल जियो के अनुसार, रावलपिंडी की जेल टीम ने कहा है कि इमरान खान को जेल से शिफ्ट करने की खबरें बिल्कुल गलत हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। Imran khan News: PTI ने सरकार से अफवाहों का खंडन करने की मांग की गुरुवार सुबह पार्टी ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि इमरान…

Imran khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रही चर्चाओं पर अदियाला जेल प्रशासन ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी न्यूज पोर्टल जियो के अनुसार, रावलपिंडी की जेल टीम ने कहा है कि इमरान खान को जेल से शिफ्ट करने की खबरें बिल्कुल गलत हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Imran khan News: PTI ने सरकार से अफवाहों का खंडन करने की मांग की

गुरुवार सुबह पार्टी ने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि इमरान खान की सेहत को लेकर अफगान, भारतीय मीडिया और कई विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स झूठी खबरें फैला रहे हैं। पार्टी ने सरकार और गृहमंत्रालय से मांग की कि वे तुरंत इन अफवाहों को सिरे से नकारें और इमरान खान की स्थिति पर साफ-सुथरी जानकारी सार्वजनिक करें। साथ ही PTI ने इमरान खान और उनके परिवार के बीच जल्द से जल्द मुलाकात कराने की भी अपील की।

Imran khan News (credit social media )
Imran khan News (credit social media )

Former Pakistan PM Imran khan: इमरान खान की मौत से जुड़ी अफवाहों का खंडन

पिछले सप्ताह इमरान खान की तीन बहनों ने जेल के बाहर हुए कथित पुलिस हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इमरान खान की हालत को लेकर कई तरह के दावे उभरने लगे। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने बिना किसी पुष्टि के यह दावा कर दिया कि इमरान खान की हत्या कर दी गई है।

इन दावों का संबंध सेना प्रमुख आसिम मुनीर और ISI से जोड़कर फैलाया गया, लेकिन इन आरोपों को किसी विश्वसनीय संस्था ने सही नहीं ठहराया। अफवाहें तब और बढ़ गईं जब “अफगानिस्तान टाइम्स” नाम के एक अकाउंट ने यह दावा किया कि भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इमरान खान को जेल में मार दिया गया है। हालांकि, ऐसे किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Imran khan News (credit social media )
Imran khan News (credit social media )

लंबे समय से जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में अदियाला जेल में बंद हैं। सरकार ने पिछले एक महीने से अधिक समय से किसी को भी उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी है। खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इमरान खान से मिलने की सात बार कोशिश की, लेकिन उन्हें हर बार रोक दिया गया।

परिवार ने पुलिस पर हिंसा का आरोप लगाया

इमरान खान की बहनों ने पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर को लिखे एक पत्र में कहा कि जब वे जेल के बाहर शांतिपूर्वक विरोध कर रही थीं, तब पुलिस ने उन पर अचानक हमला किया। उनके अनुसार, बिना किसी उकसावे के इलाके की स्ट्रीट लाइटें बंद कर दी गईं और अंधेरे का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बनाया गया।

Imran khan News (credit social media )
Imran khan News (credit social media )

इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी ने बताया कि वे सिर्फ इमरान की सेहत को लेकर चिंतित थीं और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया। नोरीन ने कहा कि 71 साल की उम्र में भी उन्हें बालों से पकड़कर जमीन पर फेंका गया और घसीटा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें: जेल में बंद इमरान खान को पाक सरकार ने कहां छिपाया? परिवार ने कहा- मिलने तक नहीं दिया जा रहा; अब जेल प्रशासन के बयान से हड़कंप

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।