जेल में बंद इमरान खान को पाक सरकार ने कहां छिपाया? परिवार ने कहा- मिलने तक नहीं दिया जा रहा; अब जेल प्रशासन के बयान से हड़कंप

Summary :

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर थी कि इमरान खान को जेल में ही पीट-पीटकर मार डाला गया। अब इस मामले में पाक अदियाला जेल प्रशासन ने चल रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जेल प्रशासन ने दावा किया है कि इमरान खान अभी भी जेल के अंदर हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है. Pakistan Imran Khan News: पाक जेल अधिकारी का बयान रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “अडियाला जेल से उनके ट्रांसफर…

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पिछले दो-तीन दिनों से अफवाहों का बाजार काफी गर्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर थी कि इमरान खान को जेल में ही पीट-पीटकर मार डाला गया। अब इस मामले में पाक अदियाला जेल प्रशासन ने चल रही अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जेल प्रशासन ने दावा किया है कि इमरान खान अभी भी जेल के अंदर हैं और उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है.

Pakistan Imran Khan News: पाक जेल अधिकारी का बयान

Imran Khan News
Imran Khan News (CREDIT-SM)

रावलपिंडी जेल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “अडियाला जेल से उनके ट्रांसफर की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वह पूरी तरह से ठीक हैं। उन्हें पूरी मेडिकल सुविधा मिल रही हैं.” जेल अधिकारियों ने उनकी सेहत के बारे में लग रही अटकलों को बेबुनियाद बताया और साफ किया कि इमरान खान का ध्यान रखा जा रहा है।

पाक रक्षा मंत्री ने इमरान खान को लेकर क्या कहा?

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान को जेल में “फाइव स्टार” जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से अगस्त 2023 से जेल में रह रहे खान को हिरासत में रहते हुए भी इतनी सुविधा नहीं मिली।

ख्वाजा आसिफ ने कहा, “इमरान खान को जेल में वह आराम और सुविधाएं मिल रही हैं, जो कई जगह नहीं मिलतीं। उनके भोजन का मेनू देखें, यह तो कई फाइव स्टार होटल में भी नहीं होता।” उन्होंने यह भी दावा किया कि पीटीआई संस्थापक के पास टीवी तक की सुविधा है और वह अपनी पसंद के किसी भी चैनल को देख सकते हैं। इसके अलावा, उनके लिए व्यायाम मशीनें भी उपलब्ध हैं।

Imran Khan Death Rumours: क्या है इमरान खान को लेकर चर्चा?

Imran Khan Death Rumours
Imran Khan Death Rumours (CREDIT-SM)

हाल के दिनों में इमरान खान के बारे में कई रिपोर्ट सामने आई हैं। उनके परिवार का दावा है कि उन्हें तीन हफ़्ते से उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। अफवाहों की बात करें तो फैली अफवाहों के मुताबिक़, इमरान की मौत हो चुकी है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि जेल में ही इमरान खान को फांसी तक दी जा चुकी है। इन अफवाहों के बीच इमरान खान की बहनों के एक बयान ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। असल में, इमरान खान की तीन बहनों ने दावा किया है कि पिछले कुछ हफ़्तों से उन्हें अपने भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

Imran Khan News: कौन हैं इमरान खान?

Imran Khan Death Rumours
Imran Khan Death Rumours (CREDIT-SM)

इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री रहे। वह एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1952 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। इमरान ने क्रिकेट में पाकिस्तान को 1992 में विश्व कप जिताया और उन्हें पाक में राष्ट्रीय नायक के रूप में देखा गया। क्रिकेट के बाद वे राजनीति में आ गये और 1996 में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की स्थापना की। इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी और सुधारवादी एजेंडा को बढ़ावा दिया। वे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं और शिफा फाउंडेशन जैसी चैरिटी संस्थाओं से जुड़े हैं। फिलहाल वो अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं.

यह भी पढ़ें: बधाई हो! शादी सीजन में अचानक सस्ता हुआ सोना-चांदी, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।