Independence Day Discounts on Cars: सस्ती हुई यह कार, 1 लाख रुपये का मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Summary :

Independence Day Discounts on Cars: भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट में कंपनियों ने कई कार को पेश किया है। अब त्यौहार के सीजन में कंपनियों ने कई कारों पर बंपर डिस्काउंट और छूट दी है। अगर आप भी अगस्त के महीने में कार लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी होने वाली है। बता दें कि भारतीय बाजार में मौजूद शानदार कार में 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईए विस्तार से जानते है इन सभी कार के बारे में। Independence Day Discounts…

Independence Day Discounts on Cars: भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और CNG वेरिएंट में कंपनियों ने कई कार को पेश किया है। अब त्यौहार के सीजन में कंपनियों ने कई कारों पर बंपर डिस्काउंट और छूट दी है। अगर आप भी अगस्त के महीने में कार लेने की सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी होने वाली है। बता दें कि भारतीय बाजार में मौजूद शानदार कार में 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईए विस्तार से जानते है इन सभी कार के बारे में।

Independence Day Discounts on Cars: Exter Car Discount

Hyundai की शानदार कार Exter कई स्मार्ट फीचर से लैस है। अपने बॉक्सी लुक से बाजार में धूम मचाने वाली इस कार में लगभग 55,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। फीचर की बात करें तो इस कार में पैनोरमिक सनरूफ, स्मार्ट फीचर और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Venue Car Discount

Venue Car Discount
Venue Car Discount

हुंडई की एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पर भी भारी छूट मिल रही है। बता दें कि Venue की N Line वेरिएंट पर 85,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर की बात करें तो सनरूफ, ड्राईव मोड, वायरलेस चार्जर, पार्किंग सेंसर, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए है। वहीं 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन के तीन विकल्प दिए गए है।

Tata Altroz Car Discount

Tata Altroz Car Discount
Tata Altroz Car Discount

Tata की शानदार हैचबैक कार Altroz पर भी अगस्त महीने बंपर छूट मिल रही है। बता दें कि इस कार के पुराने वर्जन पर लगभग 85 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। फीचर की बात करें तो इस कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्पले, क्लाईमेट कंट्रोल, एसी वेंट्स, पार्किंग सेंसर समेत कई स्मार्ट फीचर को शामिल किया गया है।

XUV 3XO Car Discount
XUV 3XO Car Discount

Mahindra की 3XO कार कई वेरिएंट में भारतीय बाजार में मौजूद है। बता दें कि इस कार के कई वेरिएंट में कंपनी छूट दे रही है। वहीं DIESEL (AX7 L Variant) में लगभग 89,000 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Independence Day Discounts on Cars
Independence Day Discounts on Cars

Hilux Car Discount

टोयोटा की दमदार कार Hilux पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफरोडिंग और लंबे सफर के लिए रफ्तार भरने वाली इस कार पर कुल 1,10,000 की छूट दी जा रही है और लगभग 80 हजार रुपये कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इंजन की बात करें तो इस कार में 2.8 लीटर का दमदार डीजल इंजन दिया गया है यह 201 BHP की पावर और 500 NM का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ALSO READ: Sabse Best Compact SUV 2025 India: Creta को पीछे छोड़ यह कार रही टॉप पर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।