Sabse Best Compact SUV 2025 India: Creta को पीछे छोड़ यह कार रही टॉप पर

Summary :

Sabse Best Compact SUV 2025 India: भारतीय ऑटो बाजार में कई कपनियों ने हाइटेक फीचर से लैस, सेफ्टी में कई फीचर के साथ ही 5 स्टार की रेटिंग और किफायती दाम में शानदार लुक के साथ गाड़िया लॉन्च की है। अब वर्ष 2025 के जुलाई महीने की टॉप कार के नाम सामने आ गए है जिनकी इस महीने में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। बता दें कि इस बार टॉप 5 में TATA का दबदबा देखने को मिला है जहां TATA की दो कार शामिल है। वहीं Maruti की कार सबसे टॉप रही है। आईए विस्तार से जानते है टॉप…

Sabse Best Compact SUV 2025 India: भारतीय ऑटो बाजार में कई कपनियों ने हाइटेक फीचर से लैस, सेफ्टी में कई फीचर के साथ ही 5 स्टार की रेटिंग और किफायती दाम में शानदार लुक के साथ गाड़िया लॉन्च की है। अब वर्ष 2025 के जुलाई महीने की टॉप कार के नाम सामने आ गए है जिनकी इस महीने में सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। बता दें कि इस बार टॉप 5 में TATA का दबदबा देखने को मिला है जहां TATA की दो कार शामिल है। वहीं Maruti की कार सबसे टॉप रही है। आईए विस्तार से जानते है टॉप 5 Best Compact SUV 2025

July Best Compact SUV 2025

जुलाई के महीन में Maruti  और Tata  की कार का दबदबा देखने को मिला है। टॉप 5 में दोनों कंपनियों की दो-दो कार शामिल है।

Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

टॉप 5 में मारुती की Brezza SUV कार टॉप पर रही है। बता दें कि इस कार की लगभग 14,065 यूनिट सेल हुई है। इंजन की बात करें तो Brezza SUV 5 सीटर कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल और CNG इंजन दिया गया है। साथ ही फीचर की बात करें तो क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 9 इंच का इनफोटेनमेंट डिस्पले और पार्किंग सेंसर दिया गया है।

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx

भारतीय बाजार में Maruti की कार का दबदबा देखने को मिलता है। जहां किफायती कीमत में शानदार कार और बेहतर माइलेज मिलता है। यही कारण है कि दूसरे स्थान पर भी Maruti की Fronx का नाम शामिल है। इस कार की 12,872 यूनिट सेल हुई है, इंजन की बात करें तो 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। फीचर की बात करें तो 9 इंच का इनफोटेनमेंट डिस्पले, वायरलेस कार प्ले, 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।

Tata Nexon

Tata Nexon
Tata Nexon

Tata की शानदार कार Nexon की जुलाई महीने में 12,825 यूनिट सेल हुई है। बता दें कि इस कार में 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर सीएनजी इंजन दिया गया है। फीचर की बात करें तो 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ ही 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

Tata Punch
Tata Punch

 

टॉप 4 में टाटा की एक और कार Punch का नाम शामिल है। बता दें कि इस कार की 10,785 यूनिट सेल हुई है। इंजन की बात करें तो इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल और CNG इंजन दिया गया है। फीचर की बात करें तो इस कार में क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर को शामिल किया गया है।

Mahindra Thar

Mahindra Thar
Mahindra Thar

टॉप 5 में Mahindra Thar का नाम शामिल है। बता दें कि इस कार की जुलाई महीने में 9,845 यूनिट सेल हुई है। अपने दमदार लुक के लिए जाने जानी वाली इस SUV में पेट्रोल और डीजल का दमदार इंजन दिया गया है।

ALSO READ: Tesla Upcoming Cars 2025: Model Y के बाद यह कार होगी पेश, जानें क्या मिलेंगे फीचर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।