भारत-चीन-रूस फिर मिलाएंगे हाथ! तिलमिलाया अमेरिका बोला लगा दूंगा 500% टैरिफ

Summary :

भारत-रूस की दोस्ती से चिढ़ा अमेरिका

अमेरिका ने चेतावनी दी कि भारत अगर रूस से गैस, तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदता है तो 500% टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कीव में भारत-रूस पर निशाना साधा। रूस भारत-चीन-रूस त्रिकोण फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका का यह बयान तब सामने आया है, जब रूस ने भारत-चीन-रूस त्रिकोण को फिर से शुरू करने की बात शुरू है।

आज के समय में अमेरिका अपने सबसे बड़े हथियार टैरिफ को लेकर दूसरे देशों के सामने कूदते रहता है। अक्सर सभी देशों को टैरिफ को लेकर धमकी भी देता है। इसी बीच खबर है कि अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से गैस, तेल या पेट्रोकेमिकल्स खरीदता है, तो उस पर 500 फीसदी टैरिफ लगा देंगे। यह बात अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कीव में कहीं। इस दौरान उन्होंने भारत -रूस पर जमकर निशाना साधा।

अमेरिकी नेता ने दी जानकारी

बता दें कि अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने कहा कि दो भी देश रूस से तेल, गैस आदि खरीदे उस देश पर 500% टैरिफ लगाना चाहिए। 500% टैरिफ भारत और चीन पर लगाना चाहिए। बता दें कि दोनों देश रूस से 70% तेल खरीदता हैं। अमेरिका का यह बयान तब सामने आया है, जब रूस ने भारत-चीन-रूस त्रिकोण को फिर से शुरू करने की बात शुरू है।

जानें क्या है मामला?

अमेरिका के सांसद रूस पर दबाव बनाने के लिए एक नए बिल लाने की पूरी तैयारी कर ली है। जिस बिल के तहत रूस से गैस-तेल और यूरेनियम खरीदने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिकी नेता ब्लूमेंथल और लिंडसे ग्राहम ने बताया है कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध विराम पर बात नहीं करेगा तो यह सजा लागू कर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते अमेरिकी सीनेट में इस मामले पर चर्चा की संभावना है।

रूस कर रहा RIC की तैयारी

रूस कर रहा RIC की तैयारी

दूसरी तरफ रूस फिर से भारत-चीन-रूस त्रिकोण को शुरू करने की फिराक में है। रुसी विदेश मंत्री लावरोव ने बताया है कि भारत-चीन के बीच बॉर्डर तनाव कम हुआ है, अब RIC की बैठकें फिर से शुरू करने का सही समय है। रूस का मानना ​​है कि इस त्रिकोण से एशिया में उसकी ताकत बढ़ेगी और भारत पश्चिमी देशों के खेमे से थोड़ा दूर रहेगा। रूस का मानना ​​है कि भारत को क्वाड से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि इसका मकसद चीन को घेरना है।

PM मोदी का आज मध्य प्रदेश दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।