India Russia Oil: ट्रंप का बड़ा दावा, ‘रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत’, कहा-PM मोदी ने दिया भरोसा

Summary :

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा और इसे मास्को पर वैश्विक दबाव बढ़ाने के प्रयासों में “एक बड़ा कदम” बताया। बता दें कि ट्रम्प का यह बयान ओवल ऑफिस में एफबीआई निदेशक काश पटेल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान आया है जहां दोनों ने हिंसक अपराध को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयासों पर प्रकाश डाला। Trump Statement: रूस से तेल नहीं खरीदेंगे   ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी को अपना मित्र…

India Russia Oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा और इसे मास्को पर वैश्विक दबाव बढ़ाने के प्रयासों में “एक बड़ा कदम” बताया। बता दें कि ट्रम्प का यह बयान ओवल ऑफिस में एफबीआई निदेशक काश पटेल के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान आया है जहां दोनों ने हिंसक अपराध को रोकने के लिए प्रशासन के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Trump Statement: रूस से तेल नहीं खरीदेंगे

India Russia Oil
India Russia Oil

 

ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं लेकिन मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है। और उन्होंने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा पड़ाव है। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। साथ ही भारतीय नेता के साथ अपने गहरे संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि वह मेरे मित्र हैं।

India Russia Oil: मास्को से तेल आयात

India Russia Oil
India Russia Oil (Source: social media)

ट्रम्प ने रूस से भारत के पिछले तेल आयात की आलोचना करते हुए कहा कि हम रूस से तेल खरीदने से खुश नहीं थे, क्योंकि इससे रूस को इस युद्ध को जारी रखने का मौका मिल गया, जिसमें उन्होंने डेढ़ लाख लोगों को खो दिया, जिनमें से अधिकतर सैनिक हैं। भारत लंबे समय से मास्को से तेल आयात को आर्थिक स्थिरता के लिए जरूरी बताता रहा है, जबकि वाशिंगटन नई दिल्ली से अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने का आग्रह करता रहा है।

Russia Ukraine War: 4 साल से युद्ध जारी

रूस और यूक्रेन संघर्ष के समाधान के बारे में आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम इसे पूरा कर लेंगे लेकिन यह ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू नहीं होना चाहिए था, लेकिन यह एक ऐसा युद्ध है जिसे रूस को पहले ही हफ्ते में जीत लेना चाहिए था लेकिन इस युद्ध को 4 साल हो गए है और मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूँ। इसलिए मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत तेल खरीद रहा है।

ALSO READ: ‘भारत एक महान देश है..’ गाजा शांति समझौते के बीच PM मोदी की तरीफ करने लगे ट्रंप, शहबाज को लगी मिर्ची

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।