Pankaj Dheer के निधन पर भावुक हुए Mahabharat के Arjun, कहा- वो छोड़कर चले…

Summary :

Pankaj Dheer Death News: B.R. Chopra की ऐतिहासिक टीवी सीरीज़ ‘महाभारत’ से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर Pankaj Dheer का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ महीनों पहले उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई जीत ली थी, लेकिन हाल ही में कैंसर ने एक बार फिर उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। उनकी मौत की खबर से पूरा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। दोस्त Firoz Khan सदमे में Pankaj Dheer Death: ‘महाभारत’ में अर्जुन का…

Pankaj Dheer Death News: B.R. Chopra की ऐतिहासिक टीवी सीरीज़ ‘महाभारत’ से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर Pankaj Dheer का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ महीनों पहले उन्होंने इस बीमारी से लड़ाई जीत ली थी, लेकिन हाल ही में कैंसर ने एक बार फिर उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। उनकी मौत की खबर से पूरा टीवी और फिल्म इंडस्ट्री शोक में है।

दोस्त Firoz Khan सदमे में

Pankaj Dheer-Firoz Khan
सदमे में फिरोज़ खान, Source: Social Media

Pankaj Dheer Death: ‘महाभारत’ में अर्जुन का किरदार निभाने वाले Firoz Khan ने अपने दोस्त Pankaj Dheer  के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “मैंने एक बहुत अच्छा दोस्त खो दिया है। वह एक बेहतरीन इंसान थे। उनके जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है।” फिरोज ने कहा कि वह अब तक इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे वक्त में शब्द कम पड़ जाते हैं। दोनों कलाकारों के बीच महाभारत के सेट से शुरू हुई दोस्ती जीवनभर कायम रही थी।

इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर Firoz Khan ने जताया दुख 

Firoz Khan ने इंस्टाग्राम पर भी अपने दोस्त को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “जेंटलमैन, गुड बॉय… आप हमेशा याद आएंगे।”उनकी इस पोस्ट पर फैंस और इंडस्ट्री के सितारों ने भी शोक व्यक्त किया है। कई लोगों ने लिखा कि पंकज धीर का जाना एक युग का अंत है।

इस वजह से ‘कर्ण’ का किरदार निभाने का मौक़ा मिला

Pankaj Dheer Passed Away
Pankaj Dheer Passed Away,PHOTO (social media)

Pankaj Dheer  का ‘महाभारत’ में कर्ण बनने का सफर भी बेहद दिलचस्प रहा। शुरू में B.R. Chopra ने उन्हें अर्जुन के रोल के लिए चुना था। लेकिन जब उनसे मूंछें हटाने को कहा गया, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके चलते वह रोल फिरोज खान को मिल गया।

कुछ समय बाद चोपड़ा साहब ने उन्हें दोबारा बुलाया और कर्ण का रोल ऑफर किया। इस किरदार के लिए मूंछें रखना जरूरी था, इसलिए पंकज धीर ने बिना झिझक हामी भर दी। उनकी दमदार एक्टिंग और गहरी आवाज़ ने कर्ण को अमर बना दिया। आज भी दर्शक उनके उस डायलॉग को याद करते हैं “सूर्यपुत्र कर्ण दानवीर था, अभिमानी नहीं।”

फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर

Pankaj Dhir Passed Away
Pankaj Dhir Passed Away,PHOTO (social media)

Pankaj Dheer के निधन की खबर से सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस उनके लोकप्रिय किरदारों के क्लिप्स शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका जाना टीवी जगत के लिए बड़ी क्षति है। महाभारत के कर्ण के रूप में उन्होंने जो छाप छोड़ी, वो हमेशा अमर रहेगी।

 

Also Read: Shilpa Shetty को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका, LOC रद्द करने से इंकार, 60 करोड़ के केस ने बड़ाई मुश्किलें

Tamanna Choudhary