कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से हुई मौत, हैमिल्टन पुलिस कर रही है जांच

Summary :

ओंटारियो में गोलीबारी से भारतीय छात्रा की मौत, पुलिस कर रही जांच

कनाडा के ओंटारियो में भारतीय मूल की छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोलीबारी में मौत हो गई। वह बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी जब दो कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हैमिल्टन पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना पर दुख जताया है। पुलिस का कहना है कि शाम को 7:30 बजे जेम्स और साउथ बेंड रोड के आसपास गोलीबारी की जानकारी मिली थी।

कनाडा में भारतीय मूल की छात्रा बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी लेकिन तभी कार सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में कनाडा के ओंटारियो में मोहॉक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हरसिमरत रंधावा की मौत हो गई। इस घटना के बाद कनाडा के हैमिल्टन पुलिस मामले की जांच कर रही है। टोरंटो में स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस घटना में अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि हरसिमरत रंधावा की मौत दुखद घटना है। वह निर्दोष हो दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी में हरसिमरत कौर की मौत हो गई।

कब हुई घटना?

हरसिमरत कौर की मौत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि शाम को 7:30 बजे जेम्स और साउथ बेंड रोड के आसपास गोलीबारी की जानकारी मिली थी। इस जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां हरसमिरत को गोली लगने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक हरसिमरत की मौत हो गई थी।

दो कार सवारों की बीच फायरिंग

पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी दो कार सवारों के बीच हुई थी। काली कार में सवार व्यक्ति ने दूसरी सेडान कार पर गोली चलाई थी। यह गोली हरसिमरत कौर को लगी थी और पास में ही एक घर में भी गोली लगी थी जिससे घर वालो की जान बाल-बाल बच गई। गोलीबारी के बाद दोनों कार सवार घटनास्थल से फरार है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हरसिमरत कौर के परिजनों से संपर्क की कोशिश कर रही है। आस पास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज खंगालने में लगी हुई जिससे आरोपियों की पहचान हो सके और जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।