भारत की NATO को दो टूक, दोहरा मापदंड नहीं चलेगा

Summary :

NATO चीफ मार्क ने चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस के साथ व्यापार नहीं रोका गया तो 100 प्रतिशत सेकेंडरी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इस बयान के बाद विदेश मंत्रालय ने नाटो प्रमुख की धमकी पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में ‘दोहरा मापदंड’ नहीं चलेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे लोगों के लिए ऊर्जा की जरूरतें पूरी करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने के ख़िलाफ़ सावधानी बरतने की बात करेंगे। वैश्विक बाजारों में उपलब्ध सामान और वैशिवक परिस्थितियों को देखकर…

NATO चीफ मार्क ने चेतावनी देते हुए कहा था कि रूस के साथ व्यापार नहीं रोका गया तो 100 प्रतिशत सेकेंडरी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इस बयान के बाद विदेश मंत्रालय ने नाटो प्रमुख की धमकी पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में ‘दोहरा मापदंड’ नहीं चलेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमारे लोगों के लिए ऊर्जा की जरूरतें पूरी करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इस मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने के ख़िलाफ़ सावधानी बरतने की बात करेंगे। वैश्विक बाजारों में उपलब्ध सामान और वैशिवक परिस्थितियों को देखकर ही फैसले लेते हैं।

NATO का बयान

NATO चीफ मार्क ने अमेरिका के सीनेटरो टॉम टिलिस और जीन शाहीन के साथ एक प्रेस कॉन्रेंस में भारत, चीन और ब्राजील से रूस देश के साथ अपने आर्थिक संबंधों पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। रुटे ने कहा था कि अगर रूस शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं होता है, तो उन्हें 100 प्रतिशत सेकेंडरी टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ट्रंप ने भी रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर भारी टैक्स लगाने की धमकी दी थी।

हरदीप सिंह पुरी का बयान

भारत के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने वैशिवक बाजार में तेल खरीदने के अपने स्रोतों में बढावा किया है। भारत सरकार रूस के तेल निर्यात पर अमेरिका की किसी भी कारंवाईं को लेकर चिंतित नहीं है। भारत अभी 40 देशों से तेल खरीदता है, वहीं 2007 में यह संख्या 27 थी और वैश्विक बाजार में इसकी पर्याप्त आपूर्ति है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने बताया कि बाजार में तेल अधिक मात्रा में उपलब्ध है। ईरान और वेनेजुएला देश वर्तमान में प्रतिबंधों के अधीन हैं।

ALSO READ: इमरान खान का बड़ा आरोप- मुझे जेल में कुछ हुआ तो ‘आर्मी चीफ’ होंगे जिम्मेदार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।