PM Modi का आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा, अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

Summary :

PM Modi: बिहार में चुनाव को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दल चुनाव के मैदान में उतरने के लिए जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे है। इसी बीच बिहार को करोड़ों की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। बिहार के लिए 7,200 करोड़ रुपये और बंगाल के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही दोनों राज्यों को करोड़ों की सौगात देने के बाद सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे बिहार…

PM Modi: बिहार में चुनाव को लेकर सियासत बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दल चुनाव के मैदान में उतरने के लिए जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे है। इसी बीच बिहार को करोड़ों की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। बिहार के लिए 7,200 करोड़ रुपये और बंगाल के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही दोनों राज्यों को करोड़ों की सौगात देने के बाद सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करेंगे।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

बिहार में करोड़ो की सौगात देने का उद्देश्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूत करना है, साथ ही रोजगार, ग्रामीण आजीविका और डिजिटल को बढ़ावा देना है। बता दें कि PM Modi बिहार के मोतिहारी में रेल, सड़क, IT, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास क्षेत्रों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। दिल्ली और लखनऊ सहित प्रमुख उत्तरी शहरों से जोड़ने वाली चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

बिहार को मिलेगी करोड़ों की सौगात

PM Modi का बिहार दौरा बिहार के विकास के लिए सबसे अहम माना जा रहा है। बिहार में आज स्वचालित सिग्नलिंग का उद्घाटन, वंदे भारत रखरखाव पर निवेश, रेल परियोजनाओं की आधारशिला, NH-319 के परारिया-मोहनिया खंड को चार लेन का बनाने की परियोजना का शुभारंभ, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया और पटना में एक इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन, नई मत्स्य पालन संरचना का शुभारंभ, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

बंगाल को मिलेगी करोड़ों की सौगात

PM Modi बिहार के बाद बंगाल का भी दौरा करेंगे। बंगाल में आज 5 हजार करोड़ से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि आज बंगाल दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन और बोकारो-धामरा पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस पाइपलाइन को प्रधान मंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के रूप में भी जाना जाता है।

ALSO READ: ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना- बांग्ला बोलने वालों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर किया जा रहा अपमान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।