‘होटल आ जाओ..’, इस महिला को पर्सनल मैसेज भेज रहे थे इंदौर के डांसिंग कॉप! हो गया एक्शन

Summary :

Indore Dancing Cop: इंदौर के डांसिंग कॉप की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती है। ट्रैफिक को पर डांस करके मैनेज करने वाले रंजीत सिंह अब एक विवाद में फंस गए हैं। रंजीत सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसल राधिका सिंह को पर्सनल मैसेज भेजे। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर राधिका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रंजीत सिंह पर आरोप लगा रही हैं कि पुलिसकर्मी ने उन्हें पर्सनल मैसेज भेजे हैं। ये खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया।  Indore Dancing Cop Ranjeet Singh: राधिका को बुलाया होटल वीडियो में राधिका ने…

Indore Dancing Cop: इंदौर के डांसिंग कॉप की वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती है। ट्रैफिक को पर डांस करके मैनेज करने वाले रंजीत सिंह अब एक विवाद में फंस गए हैं। रंजीत सिंह पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसल राधिका सिंह को पर्सनल मैसेज भेजे। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर राधिका सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रंजीत सिंह पर आरोप लगा रही हैं कि पुलिसकर्मी ने उन्हें पर्सनल मैसेज भेजे हैं। ये खबर सामने आने के बाद हंगामा मच गया।

 Indore Dancing Cop Ranjeet Singh: राधिका को बुलाया होटल

वीडियो में राधिका ने रंजीत पर आरोप लागाया कि वे उन्हें मैसेज कर होटल बुला रहे थे। राधिका ने रंजीत के चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। उन्होंने कहा, ‘एक बंदा है बहुत फेमस, सेलिब्रिटी, न्यूज में आज चुका है। उसन मुझे मैसेज किया कि तुम बहादुर महिला हो, मैं तुम्हें सैल्यूट करता हूं। मुझे अच्छा लगा, तो मैंने तुम्हें धन्यवाद कहा। बात वहीं खत्म हो गई। इसके बाद एक महीने तक, कोई बातचीत नहीं हुई। कल उसने मेरी रील देखी होगी, तो उसने मैसेज किया, ‘तुम इंदौर क्यों नहीं आती? मैं तुम्हारी फ्लाइट और होटल का इंतजाम कर दूंगा। हमारी दोस्ती की वजह से?

Indore Dancing Cop
Indore Dancing Cop

मैंने कहा हम कब दोस्त बने? तुमने मेरी स्टोरी पर कुछ लिखा और मैंने तुम्हें धन्यवाद कहा, तो इसलिए हम दोस्त बने? शर्म आनी चाहिए तुम्हें। तुम मशहूर हो, मैं तुम्हारी इज्जत करती हूं… आज के बाद मुझसे कॉन्टैक्ट मत करना। शर्म आनी चाहिए तुम्हें।”

Indore Dancing Cop Viral Video: रंजीत ने दी सफाई

रंजीत सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि राधिका ने उनके मैसेज छिपाए और चैट के कुछ ही हिस्से दिखाए। राधिका ने यह सब उनकी इमेज खराब करने के लिए किया। उन्होंने उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया और कहा कि यह सब उनका पब्लिसिटी स्टंट बताया।

Indore Dancing Cop
Indore Dancing Cop

Ranjeet Singh Line Attached: इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन

महिला का वीडियो वायरल होने के बाद रंजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है। इंदौर पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि हेड कांस्टेबल रंजीत सिंह ने एक महिला को अभद्र संदेश भेजे थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पुलिस- बच्चों की मौज, आज इन राज्यों में स्कूल बंद, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Neha Singh